Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

गर्मियों में इन 5 कारणों से डाइट में जरूर शामिल करें प्याज

प्याज खाने के स्वाद तो बढ़ाता ही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। खासकर, गर्मियों में कई कारणों से आपको प्याज जरूर खाना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-07, 17:22 IST
What is the importance and uses of onion

Onion Health Benefits in Summer: रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई चीजें खाते हैं। इनमें से कुछ चीजें तो हमारी डेली डाइट में शामिल होती हैं। इनसे खाने का स्वाद बढ़ता है। लेकिन, खाने का स्वाद बढ़ाने वाली कुछ चीजें सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। प्याज, इन्हीं चीजों में से एक है। प्याज को हम  कई तरीकों से खाते हैं। कच्चा प्याज भी अक्सर सलाद के तौर पर हमारी डाइट का हिस्सा होता है। प्याज खाने के स्वाद तो बढ़ाता ही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। खासकर, गर्मियों में कई कारणों से आपको प्याज जरूर खाना चाहिए। चलिए, डाइटिशियन नंदिनी से जानते हैं कि गर्मियों में कच्चा प्याज क्यों खाना चाहिए। नंदिनी, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गर्मियों में इन वजहों से जरूर खानी चाहिए प्याज (Why are onions so important in summer diet)

  • गर्मियों में अक्सर लोग लू की वजह से बीमार हो जाते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार,  लू से बचने में कच्चा प्याज फायदा करता है। इसलिए, गर्मियों में कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए।
  • तेज धूप और लू के बीच, प्याज, शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसे खाने से हीट स्ट्रोक से बचाव होता है।
  • प्याज में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन समेत कई न्यूट्रिशन्स पाए जाते हैं।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।raw onion in summer
  • अगर आप गर्मी में नींबू के रस के साथ प्याज खाएंगी, तो इससे हाजमा दुरुस्त होगा और पेट से जुड़ी दिक्कतें नहीं होंगी।
  • प्याज में सल्फर और क्वेर्सिटिन पाया जाता है। ये दोनों की कम्पाउंड, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटी कार्सिनोजेनिक गुणों की वजह से, यह एक दवाई की तरह काम करता है।
  • प्याज में मौजूद पोटैशियम, बीपी लेवल को कम करने में मदद करता है।
  • यह गट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  • प्याज कोलेस्ट्रोल लेवल कम करता है और यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- लंच के साथ प्याज में मिलाकर खाएं नींबू का रस, सेहत को मिलेंगे 10 बड़े फायदे

 

गर्मियों में प्याज को डाइट में शामिल कर, आप सेहतमंद रह सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 प्याज दूर कर सकता है आपकी रोजमर्रा की ये 3 परेशानियां

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।