Real VS Fake Sugar Identify Tricks: भारतीय लोग मीठा खाने के बेहद शौकीन होते हैं। यह बात तो हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं। ऐसे में आपको भारतीय रसोई में चीनी तो जरूर देखने को मिल जाएगी। सुबह की शुरुआत की एक कप मीठे चाय के प्याले के साथ होती है। इसके अलावा खाने के बाद डेजर्ट भी शुगर से ही बनता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। आज हम बहुत लोग भारत में डायबिटीज जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसके चलते के निश्चित मात्रा में चीनी का सेवन अच्छा होता है।
आजकल बाजारों में मिलने वाली हर चीज में आपको मिलावट देखने को मिलेगी। हम इन मिलावट वाली चीजों को पहचान नहीं पाते हैं। वहीं यह मिलावट वाले यह खाद्य पदार्थ हमारी सेहत के लिए खतरनाक होते हैं। आज आप सभी के घर की रसोई में चीनी का डिब्बा जरूर होगा। जिसका इस्तेमाल हम सुबह शाम, चाय,कॉफी हलवा आदि बनाने के लिए करते ही हैं। ऐसे में आपको सुनकर हैरानी होगी हमारी डिशेज में मिठास घोलने वाली यह सफेद रंग की चमकदार चीनी भी नकली बिक रही है। कहीं आपके घर में तो नकली चीनी का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। अब आप कहेंगे कि हमें कैसे पता लगेगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में 3 तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप नकली और असली चीनी का पता लगा सकती हैं।
नीचे बताए गए इन टेस्ट को फॉलो करके आप असली और नकली चीनी का पता कर सकती हैं। आइए जानें क्या हैं वो ट्रिक्स।
आप यदि अपने घर में यूज होने वाली चीनी के असली और नकली होने का पता लगाना कहती हैं, तो आपको उसके लिए चीनी को हथेली पर लेकर रगड़ना है। अगर चीनी क्रिस्टल और चमकदार दिखने के साथ पाउडर नहीं बने तो वो चीनी असली है। जबकि नकली चीनी हाथ में रगड़ने पर पाउडर जैसे बन जाएगी और हल्की चिपचिपाहट छोडने लगेगी।
यह विडियो भी देखें
इसके अलावा आप चीनी को पानी में डालकर भी असली और नकली में फर्क कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक गिलास में पानी लेना है और आधा चम्मच चीनी मिला देनी है। अगर चीनी पूरी तरह घुल जाती है और उसमें से अमोनिया की स्मेल नहीं आ रही है तो आपको चीनी एकदम प्योर है। नकली चीनी में हल्के ब्राउन रंग के कण रह जाते हैं। और पानी में से अमोनिया की बदबू आने लगती है।
असली और नकली चीनी का पता करने के लिए आप एक बर्तन में धीमी आंच पर चीनी डालकर गर्म करें। अगर चीनी कैरेमल की तरह पिघलकर ब्राउन हो जाए और उसमें से खुशबू आने लगे तो चीनी असली है। जबकि नकली चीनी बर्तन में डालते ही जलने लगेगी और उसमें से अजीब सी दुर्गंध आने लगती है।
अगर आप भी अपने घर में इस्तेमाल होने वाली चीनी के असली और नकली होने का पता करना चाहती है, तो ऊपर बताए गए इन तरीकों को एक बार जरूर आजमा कर देखें। इससे आप अपनी और परिवार की सेहत को अच्छा बनाए रख सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।