Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

वर्किंग वूमेन 10 से 7 की शिफ्ट में इस तरह से खुद को रख सकती हैं फ्रेश

पूरे दिन ऑफिस में काम करते हुए जब आपका मेकअप डल हो जाए तो ये ब्यूटी टिप्स फॉलो करें। इससे आपका चेहरा पूरे दिन फ्रेश रहेगा। 
Updated:- 2018-06-24, 09:52 IST
working women can keep themselves fresh by these beauty tips main

शहर में रहने वाली अधिकतर महिलाएं वर्किंग होती हैं और वे घर का काम पूरा कर के ऑफिस जाती हैं। लेकिन इस 10 से 7 की शिफ्ट और घर का काम करने के कारण वे थक जाती हैं जिसके कारण ऑफिस में उनका चेहरा डल नजर आने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है और आप भी ऑफिस में थकी हुई रहती हैं तो ये ब्यूटी टिप्स आजमाइए। इन ब्यूटी टिप्स से आप ऑफिस में पूरे दिन फ्रेश दिखेंगी और कॉन्फिडेंस नजर आएंगी। 

बाल धोना

working women can keep themselves fresh by these beauty tips inside

सुबह ऑफिस आने के लिए जब आप बाल धोती हैं तो उन्हें ब्लो ड्रायर से सुखाने के बजाय तौलिये से सुखाइए। इसके अलावा आप बालों को सुखाने के लिए कॉटन टी-शर्ट भी यूज़ कर सकती हैं। जब आप ब्लो ड्रायर से बालों को सुखाती हैं तो बाल खराब हो जाते हैं। वहीं तौलिये और टी-शर्ट से बाल सुखाने से वे जल्दी सुखते भी हैं और खराब भी नहीं होते हैं। 

आंखों की पलकों को घना बनाएं

working women can keep themselves fresh by these beauty tips inside

फ्रेश दिखने के लिए आंखों को फ्रेश दिखाना चाहिए। इसके लिए पलकों को घना बनाएं। अगर आपकी आंखों की पलके हल्की हैं तो उन्हें घना दिखाने के लिए मस्कारा लगाएं। मस्कारा लगाने से पहले अपनी लैशेस पर बेबी पाउडर लगाएं। उसके बाद मस्कारा के दो तीन कोट्स लगाएं। इससे आपकी आंखें दिन भर फ्रेश दिखेंगी। 

Read More: ऑफिस में करेंगी ये गलतियां तो मुसीबत में पड़ जाएंगी आप

परफ्यूम यूज़ करें

गर्मी में पसीना हर किसी को आता है। इसकी बदबू से बचने के लिए अपने पर्स में एक परफ्यूम रखें। और ऑफिस में हर तीन घंटे पर अपने गले और हाथों में परफ्यूम स्प्रे करें। परफ्यूम की खुशबू भी आपको दिन भर फ्रेश रखेगी और आपसे पसीने की दुर्गंध नहीं आएगी।

डियो यूज़ ना करें। उसकी खुशबू स्ट्रॉन्ग जरूरी होती है लेकिन परफ्यूम की तुलना में उतनी खुशबूदार नहीं होती है। 

आइस क्यूब का इस्तेमाल करें

working women can keep themselves fresh by these beauty tips inside

दिन भर की थकावट के कारण रात को पूरी नींद लेने के बावजूद सुबह अगर आंखें सूजी रहती हैं तो आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप आइस क्यूब का इस्तेमाल चेहरे के मुहांसों को भी ठीक करने के लिए कर सकती हैं। आंखों के आसपास और महांसों पर आइस क्यूब रगड़ें। ऐसा करने से तुरंत राहत मिलती है और आंखों की सूजन व चेहरे के मुहांसे ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा आइस क्यूब से स्किन में कसावट भी आती है।

चेहरा धोएं

एक बार ऑफिस में एक बार लंच के बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर आया पसीना और ऑयल हट जाएगा जिससे चेहरा फ्रेश नजर आएगा। 

लिपस्टिक लगाएं

working women can keep themselves fresh by these beauty tips inside

ऑफिस में फ्रेश दिखने के लिए लिपस्टिक बेस्ट उपाय है। इसलिए लिपस्टिक को लंबेे समय तक टिकाए रखने के लिए लिपस्टिक की दो कोट लगाएं। पहला कोट लगाने के बाद होंठों पर हल्का पाउडर लगाएं फिर उसे रुई से हल्का-हल्का कर के हटा लें। इससे लिपस्टिक जम जाती है और इसके फैलने का डर भी नहीं रह जाता। उसके बाद लिपस्टिक की एक और कोट लगाएं। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिके रहेगी। 

व्हाइट काजल 

अगर आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं तो व्हाइट काजल का इस्तेमाल करें। ऑफ़िस में देर तक कंप्यूटर पर काम करने की वजह से या फिर देर रात तक जागने की वजह से आपकी आंखें थकी हुई लग रही हैं तो आंखों के निचले हिस्से पर वाइट काजल लगाएं। ये आपके डल चेहरे को फ्रेश लुक देगा।  

तो इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो करें और दिन भर ऑफिस में फ्रेश दिखेँ। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।