दादी मां का नुस्खा- अगर नहीं ठीक हो रहे हैं पिंपल्स तो यूज़ करें बर्फ का टुकड़ा

जब आप गूगल में पिंपल्स दूर करने के उपाय सर्च करेंगी तो आपको अजीबो-गरीब और हंसाने वाले टायटल्स मिलेंगे। जैसे कि...
एक रात में ठीक हो जाएगा जिद्दी पिंपल, असरदार टिप्स...
पिम्पल्स को जड़ से ख़तम करने के नुस्खे...
इन उपायों को आजमाएं, 1 हफ्ते में गायब हो जाएंगे पिंपल्स...
लेकिन मेरी दादी मां इन सारे टायटल्स को एक बार में ही नकार देती हैं और हंसते हुए कहती हैं कि ये सब झूठ है। एक रात में पिंपल्स ठीक नहीं होते। क्योंकि पिंपल्स होने का कारण भी एक रात में नहीं पैदा होता इसलिए एक रात में तो पिंपल्स बिल्कुल भी ठीक नहीं हो सकता। पिंपल्स खराब स्किन और पेट में गर्मी के कारण पैदा होते हैं। ऐसे में पिंपल्स दूर करने का सबसे बेहतर तरीका है कि पिंपल्स ठीक करने के लिए सबसे पहले पेट की गर्मी दूर करें। इसके लिए जंक फूड और मासलेदार खाने का सेवन बंद करें।
गर्मी होने वाली है शुरू
गर्मी जल्द ही शुरू होने वाली है। गर्मी का मौसम... मतलब की पिंपल्स का मौसम। ऐसे में हर किसी की टेंशन बढ़ गई होगी। खासकर ऑयली स्किन वालों की। अगर आपको भी पिंपल्स की टेंशन हो गई है तो दादी मां का ये नुस्खा आजमाएं और पिंपल्स दूर करें।
बर्फ का टुकड़ा
दादी मां कहती हैं कि पिंपल्स से बचने के लिए बर्फ का टुकड़ा सबसे बेहतरीन और कारगर उपाय है। दरअसल बर्फ, पिंपल्स की वजह से चेहरे पर हुई लालिमा और सूजन को ठीक करता है। इसके अलावा बर्फ का इस्तेमाल करने से ये मुँहासो से होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।
अच्छे से लगाएं
याह रखें कि पिंपल्स सेंसेटिव होते हैं और इसमें बैक्टीरिया भी होते हैं। इसलिए पिंपल्स को दूर करने के लिए जब आप बर्फ का इस्तेमाल करती हैं तो चेहरे पर बर्फ के टुकड़ों को सावधानीपूर्वक लगाएं। अगर पिंपल्स में दर्द भी देता है तो बर्फ को सीधा चेहरे पर ना लगाकर किसी सूती कपड़े में लपेटकर इसका उपयोग करें। इससे पिंपल्स ठीक हो जाएंगे।
रोज करें
पिंपल्स को ठीक करने के लिए रोजाना सुबह-शाम बर्फ से चेहरे की मसाज करें। इससे कुछ ही दिनों में पिंपल्स ठीक हो जाएंगे। अगर हमेशा के लिए पिंपल्स से छुटकारा चाहिए तो रोज चेहरे की बर्फ से मसाज करें। इससे स्किन ठीक भी होगी और पिंपल्स भी नहीं होंगे।
पाएं पिंपल फ्री और ग्लोइंग स्किन
बर्फ से रोजाना सुबह-शाम मालिश करने पर चेहरे की स्किन में ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे चेहरे पर चमक आती है। इससे आपके रंग में स्वाभाविक रूप से ग्लो आएगा और चेहरे की गंदगी भी साफ हो जाएगी। जिससे आपकी स्किन फेयर और ग्लोइंग दिखेगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।