Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:44 AM IST

क्या आपका भी आपके दांतों में लगी लिपस्टिक की वजह से उड़ता है मजाक? तो रखें इन बातों का ख्याल

अगर आपके भी दांतों में लगी हुई लिपस्टिक की वजह से उड़ता है मजाक तो इन बातों का रखें ख्याल और लिपस्टिक लगाने समय ना करें ये गलतियां। 
Updated:- 2018-03-20, 19:17 IST
Tips to Prevent Lipstick From Getting On Your Teeth main

महिलाएं किसी तरह का मेकअप यूज़ करे या ना करे, लेकिन लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। हर किसी को मालूम है कि लिपस्टिक महिलाओं का सबसे पसंदीदा मेकअप प्रोडक्ट है और ये हर महिला के बैग में जरूरत होता है। इस प्रोडक्ट के अलावा अधिकतर महिलाओं में एक चीज और कॉमन होती है। आप बता सकती हैं वो क्या है?

नहीं।

वो है लिपस्टिक लगाने के दौरान होने वाली गलतियां।

अक्सर महिलाएं लिपस्टिक लगाने के दौरान गलतियां करती हैं। किसी के दांतों में लिपस्टिक लग जाती है तो किसी के होंठों से बाहर निकल जाती है। जबकि लिपस्टिक जब अच्छे से लगती है तो ये महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए हमेशा लिपस्टिक अच्छे से ध्यान से लगाना चाहिए। तो अगर आप भी लिपस्टिक लगाने समय गलतियां करती हैं तो इन बातों का ख्याल रखें। 

होठों को करें एक्सफ़ॉलिएट

अगर लिपस्टिक होंठों पर जमी हुई दिखती है तो हमेशा होंठों को एक्सफोलिएट कर के ही लिपस्टिक लगाएं। होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए ब्राउन शुगर का स्क्रब यूज़ करें। एक्सफोलिएट होने के बाद लिपस्टिक को होंठों पर फिसलने और एक समान रंगत देने में आसानी होती है। 

ना करें लिप बाम का ज्यादा इस्तेमाल

Tips to Prevent Lipstick From Getting On Your Teeth inside

लिप बाम का ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। सूखे हुए होंठों को मॉइस्चराइज करना अच्छा होता है लेकिन जैसे कि अति हर चीज की नुकसानदायक होती है वैसे ही लिप बाम का भी अधिक इस्तेमाल होंठों के लिए नुकसानदायक होता है। लिप बाम का ज्यादा इस्तेमाल करने से लिपस्टिक होंठों पर ज्यादा देर तक नहीं टिकती। लिपस्टिक लगाने से दस मिनट पहले एक बार ही केवल लिप बाम लगाना काफी होता है। इसलिए लिपबाम लगाने के दस मिनट बाद लिपस्टिक लगाएं। इससे लिपस्टिक अच्छे से लगेगी। 

ऐसे करें होंठों को तैयार

कई महिलाओं के हांठ पिग्मेंटेड होते हैं। ऐसे होंठों पर लिपस्टिक की सही शेड नजर नहीं आती। ऐसी महिलाओं को लिपस्टिक अच्छे से लगाने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए। प्राइमर से लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर रहती है और फैलती नहीं है। 

Tips to Prevent Lipstick From Getting On Your Teeth inside

लिपलाइनर से नहीं फैलेगी लिपस्टिक

अगर लिपस्टिक हमेशा होंठों से बाहर निकल जाती है तो लिपलाइनर का इस्तेमाल करें। लिपलाइनर लगाकर आप लिपस्टिक लगाने में आसानी होती है और आपको मालूम होता है कि लिपस्टिक कैसे लगाना है। 

करें पाउडर का इस्तेमाल

लिपस्टिक अगर बहती है तो पाउडर का इस्तेमाल करें। पाउडर का इस्तेमाल लिपस्टिक को सेट करने के लिए किया जाता है। कई महिलाओं की लिपस्टिक अक्सर बह जाती है। ऐसी महिलाओं को होंठों पर ट्रांस्लुसेंट या लूज़ पाउडर लगाना चाहिए। फिर उसके बाद लिपस्टिक की एक और परत लगानी चाहिए। 

नहीं लगेगी दांतों में लिपस्टिक

Tips to Prevent Lipstick From Getting On Your Teeth inside

कई महिलाओं की लिपस्टिक दांतों में लग जाती है। इससे बचने के लिए ये ट्रिक आजमाएं। लिपस्टिक लगाने के बाद एक उंगली मुंह के अंदर रखकर होंठों को खोलें और बंद करें। होंठों पर लगी अतिरिक्त लिपस्टिक आपकी उंगली पर लग जाएगी।

ऐसे हटाएं लिपस्टिक

घर आकर लिपस्टिक जरूर हटानी चाहिए। यदि लिपस्टिक टिश्यू पेपर से हीं छूटती है तो मलाई या नारियल तेल का इस्तेमाल करें। मेकअप रिमूवर से लिपस्टिक कभी ना निकालें। नारियल तेल रंग को हटाने के साथ ही आपके होंठों को मॉइस्चराइज़ भी करेगा।

तो इन तरीकों से लगाएंगी लिपस्टिक तो दांतों में ना ही लिपस्टिक लगेगी और ना ही होंठों के बाहर लिपस्टिक निकलेगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।