Rosemary Hair Mask: लंबे और घने बालों के लिए ट्राई करें हेयर मास्क, जानें इसके फायदे

अगर आप बालों की ग्रोथ को बढ़ाने की बात आती है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ घरेलू उपायों को ट्राई करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका स्कैल्प हेल्दी रहता है। साथ ही, ग्रोथ होने लगती है।
image

अगर आप बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहती हैं और हेयर फॉल जैसी समस्या को कम करना चाहती हैं, तो रोजमेरी हेयर मास्क आपके लिए एक बेस्ट है। रोजमेरी एक हर्बल पौधा है, जो बालों के लिए अच्छा होता है। इसमें कई सारे गुण ऐसे होते हैं, जो बालों के स्कैल्प के लिए अच्छे होते हैं। साथ ही, इसके हेयर मास्क से बाल हेल्दी रहते हैं। आर्टिकल में बताते हैं आप रोजमेरी के हेयर मास्क को कैसे तैयार कर सकते हैं।

रोजमेरी हेयर मास्क के क्या होते हैं फायदे?

डॉक्टर स्वाति जो कि एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, उनके मुताबिक रोजमेरी हेयर मास्क में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को अच्छा करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं। यह डैंड्रफ, खुजली और ऑयली स्कैल्प की समस्या को भी दूर करता है। इसलिए एक्सपर्ट भी इसे लगाने की सलाह देते हैं।

Rosemery

रोजमेरी हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री?

  • रोजमेरी ऑयल – 3 से 5 बूंदे
  • नारियल तेल – 2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल – 1 चम्मच
  • दही – 1 चम्मच

रोजमेरी हेयर मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में दही लेना है।
  • इस दही को अच्छे से फेंट लेना है।
  • अब इसमें रोजमेरी ऑयल, नारियल तेल और फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाना है।
  • इसके बाद आपको इसे हाथों की मदद से बालों के स्कैल्प पर लगाना है।
  • फिर इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने देना है।
  • फिर बालों को शैंपू से साफ करें।
  • इसे लगाने से आपके बालों की ग्रोथ कुछ ही दिनों में अच्छी हो जाएगी।
Hair mask (6)

कितनी बार इस्तेमाल करें रोजमेरी हेयर मास्क?

  • इस हेयर मास्क को हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें। इससे ज्यादा करने से आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं।
  • इसे लगाने से आपके बालों में लंबे समय तक फायदा मिलता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • आप इसे फ्रेश बनाकर ही अपने बालों में अप्लाई करें।

अगर आप बालों को नेचुरल तरीके से बालों को हेल्दी और घना बनाना चाहती हैं, तो रोजमेरी हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। यह न सिर्फ बालों की जड़ों को पोषण देता है, बल्कि उन्हें अंदर से मजबूत भी करता है। लेकिन इसे लगाने से पहले एक बार एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

hair growth (2)

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP