जब भी हम किसी के सिल्की और शाइनी बाल देखते हैं, तो हमेशा यही सोचते हैं कि हमारे बाल भी ऐसे ही दिखाई दें। लेकिन ये होना इतना आसान नहीं होता है। इसके लिए बालों में काफी मेहनत करनी पड़ती है। अपने लाइफस्टाइल को चेंज करना पड़ता है। साथ ही, कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों को ट्राई करना पड़ता है। इससे आपके फ्रिजी बाल सही हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि बालों में किन चीजों का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। साथ ही, इससे आपके बाल कितने समय में सही हो सकते हैं।
हनी और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क की सामग्री
- शहद- 2 चम्मच
- ऑलिव ऑयल- 2 चम्मच
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक कटोरी में ऑलिव ऑयल लेना है।
- अब इसमें शहद को मिक्स करना है।
- फिर इसे अपने पूरे बालों में लगाना है और 20 स 30 मिनट लगे रहने देना है।
- इसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लेना है।
- इसे लगाने के बाद किसी भी तरह के हेयर सीरम का इस्तेमाल न करें।
- इस हेयर मास्क से बाल सिल्की हो जाएंगे।
केले और नारियल तेल का हेयर मास्क
केला और नारियल तेल बालों के लिए अच्छा होता है। इसलिए आपको इसका हेयर मास्क बालों में लगाना चाहिए। इससे बालों की फ्रिजीनेस कम हो जाती है। साथ ही, बालों को पोषण मिलता है। साथ ही, ये हेयर मास्क आसानी से बन जाता है। इसे आप स्टोर करके भी रख सकती हैं।
हेयर मास्क के लिए सामग्री
- पका हुआ केला- 1
- नारियल तेल- 2 टेबलस्पून
इसे बनाने का तरीका
- केले को अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसमें नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को बालों में अच्छे से लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें।
- फिर शैंपू से बालों को साफ कर लें।
- यह मास्क आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ फ्रिजीनेस को भी कम करेगा।
इस तरह के हेयर मास्क को आप बालों में लगाएं। इससे आपके बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे। साथ ही, बालों को पोषण मिलेगा तो ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: DIY Hair Mask: स्कैल्प को रखना है हेल्दी तो इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों