बालों पर कर रही हैं हेयर मास्क का इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

बालों की केयर करने के लिए महिलाएं कई सारे हेयर केयर रूटीन फॉलो करती है और इस हेयर केयर रूटीन में बालों पर हेयर मास्क अप्लाई करना भी शामिल है। हेयर मास्क अप्लाई करने से जहां बालों से जुड़ी समस्या कम होती है तो वहीं बाल मोटे, लंबे और चमकदार भी होते हैं। लेकिन, हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले और बाद कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो आपके बालों को नुकसान हो सकता है।
हेयर मास्क लगाने से दौरान इन बातों का रखें ध्यान
हेयर मास्क अप्लाई करने से पहले बाल अच्छी तरह से साफ होने चाहिए। अगर आप गंदे बालों पर हेयर अम्सका आपी करती हैं तो बालों से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है साथ ही हेयर मास्क का पूरा फायदे आपको बालों को मिलेगा। हेयर हेयर मास्क लगाने से पहले बालों को अच्छी तरज से शैंपू से धो लें और आधे घंटे के बाद बालों पर हेयर मास्क अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए नारियल के तेल के उपाय जानें
- हेयर मास्क का इस्तेमाल करने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि हेयर मास्क को सही मात्रा में लगाएं।
- अगर आप ज्यादा हेयर मास्क अप्लाई करती हैं तो इससे बालों को नुकसान हो सकता है। इसी वजह से सही मात्रा में हेयर मास्क बालों पर अप्लाई करें।
- हेयर मास्क अप्लाई करने के बाद इसे सही टाइम पर साफ कर लें। अगर आप ज्यादा समय तक बालों पर हेयर मास्क अप्लाई करके रखते हैं तो बालों को नुकसान हो सकता है।
- हेयर मास्क को धोते समय गुनगुना पानी का इस्तेमाल करें। अगर आप ज्यादा ठन्डे या गर्म पानी से बालों को धोती हैं तो बालों को नुकसान हो सकता है। पहले बालों से हेयर मास्क को साफ पानी से धो लें और इसके बाद शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

- हेयर मास्क लगाने के बाद बालों अच्छी तरह से सूखा लें। बालों को आप नेचुरल तरह से सुखाएं।
- वहीं अगर आप ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं तो लो टेंपरेचर का इस्तेमाल करें। ताकि बालों को नुकसान न हो।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में 1 चम्मच नारियल तेल हल कर सकता है आपकी ये समस्याएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।