Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए लगाएं गुड़हल फूल का ये असरदार हेयर पैक, जानें कैसे करें तैयार

बालों को लंबा करना है, तो इसकी सही तरीके से केयर करना जरूरी है। ऐसे में आप लगा सकते हैं गुड़हल के फूल से बना हेयर पैक। इससे आपके बालों की ग्रोथ कुछ ही समय में अच्छी होने लगेगी।
Updated:- 2025-07-16, 17:16 IST
image

लंबे बाल हम सभी को पसंद होते हैं। लेकिन उनकी जब तक हम सही तरीके से केयर नहीं करेंगे। अपने बालों को लंबा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में हमें बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से ज्यादा घर पर मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके बाल अच्छे और घने हो सकते हैं। इसके लिए आप गुड़हल के हेयर पैक को बनाएं। आर्टिकल में बताते हैं इस हेयर पैक को बनाने का तरीका।

गुड़हल के हेयर पैक को बनाने की सामग्री

  • गुड़हल के फूल- 2 से 3
  • गुड़हल के फूलों की पत्तियां
  • एलोवेरा जेल -1 चम्मच
  • मेथी दाना पाउडर- 1 चम्मच
  • कलौंजी पाउडर- 1 चम्मच

Hibicus

गुड़हल के हेयर पैक को बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको गुड़हल के फूल और पत्तियों को अच्छे से साफ करना है।
  • फिर इसे मिक्सी के जार में डालें।
  • अब इसमें मेथी दाना पाउडर, कलौंजी पाउडर और एलोवेरा जेल को डालें।
  • इसका एक थीक पेस्ट को तैयार करें।
  • इसके बाद आपको इसे एक कटोरी में निकालना है।

Hair pack (7)

गुड़हल के हेयर पैक को लगाने का तरीका

  • इसके लिए आपको बालों को अच्छे से कंघी करना है।
  • फिर ब्रश की मदद से इसे बालों में लगाना है।
  • इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखना है।
  • अब बालों को शैंपू से साफ करें।
  • इससे आपके बाल अच्छे हो जाएंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी।

Hair growth

इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ हो सकती है अच्छी अगर इस तरह इस्तेमाल करेंगी आंवला और नीम, एक्सपर्ट से जानें तरीका

इस तरह से आप हेयर पैक को बनाकर बालों में हफ्ते में 1 बार जरूर लगाना चाहिए। इससे बाल हेल्दी और जल्दी लंबे हो जाएंगे। साथ ही, आपको फिर केमिकल प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपके स्कैल्प को पोषण मिलेगा, जिसकी वजह से नए बाल आएंगे। इसके साथ ही, आपके बाल सिल्की नजर आएंगे। लेकिन आपको इस तरह के हेयर पैक को फ्रेश बनाकर अपने बालों में लगाना है। इसे स्टोर करके न रखें। अगर आपको स्कैल्प में किसी तरह की कोई समस्या है, तो इसके लिए एक्सपर्ट राय भी ले सकते हैं। इसके बाद इसे अप्लाई करें। आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ होगी अच्छी अगर हेयर केयर रूटीन में करेंगी ये बदलाव

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 Image Credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।