पसीने की वजह से हो रही हैं स्कैल्प पर खुजली, तो मेथी दाना से बना हेयर मास्क करें ट्राई

मेथी दाना कई गुणों से भरपूर है, और इससे बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर होने वाली खुजली कम हो सकती है। साथ ही, बाल हेल्दी, सुंदर और चमकदार भी हो सकते हैं।    
Updated:- 2025-07-07, 20:32 IST
image

गर्मी और मानसून सीजन में पसीने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। पसीने की वजह से जहां हमारी त्वचा का ग्लो कम हो जाता है, वहीं अगर यह पसीना स्कैल्प पर जमा होने लगे तो, इस वजह से स्कैल्प पर खुजली होने लगती है, साथ ही, बालों से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं। इस समस्या से कैसे निजात पाएं, इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमें बताया कि मेथी दाना से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर यह समस्या कम हो सकती है। साथ ही, इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल सुंदर और चमकदार भी हो सकते हैं।

हम आपको एक्सपर्ट की मदद से मेथी दाने के 1 हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं। इन हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से जहां स्कैल्प पर होने वाली खुजली की समस्या कम होगी, वहीं स्कैल्प हेल्दी भी रहेगा।

कई सारे गुणों से भरपूर है मेथी दाना

मेथी दाने में कई सारे गुण पाए जाते हैं, और ये सभी गुण बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प पर होने वाली खुजली की समस्या को दूर करते हैं, साथ ही, डैंड्रफ से राहत दिलाने में भी उपयोगी हैं। वहीं, ये सभी गुण स्कैल्प को हेल्दी और बालों को मजबूत बनाने का काम करते हैं, साथ ही, इसका इस्तेमाल करने से बालों पर चमक भी आती है।

इसे भी पढ़ें- बस 10 रुपये की Multani Mitti से चेहरे पर आ सकता है निखार, इस्‍तेमाल करने का सही तरीका जानें

fenugreek seeds

मेथी दाने और नीम का हेयर मास्क

सामग्री

  • 3 बड़े चम्मच मेथी दाना
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 10 से 15 नीम की पत्तियां

इस तरह करें इस्तेमाल

  • रात को एक कटोरी में मेथी दाना भिगो लें और सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद नीम की पत्तियों को भी धोकर इसका भी पेस्ट बना लें।
  • नीम और मेथी दाने के पेस्ट में दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
  • 30 मिनट के बाद आप बालों को अच्छी तरह से धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।

hair rebonding

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • बालों को धोने के लिए सही शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
  • बालों को धोने से पहले अच्छी तरह से तेल से उनकी मालिश करें।
  • ज्यादा हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से बचें।
  • हफ्ते में दो दिन नेचुरल चीजों से बना हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी और दही का चेहरे पर लगाएं फेस मास्क, एक्सपर्ट से जानें फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik/her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।