चेहरे का ग्लो लंबे समय तक बना रहे। इसके लिए हम अक्सर पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाते हैं। कई सारी महिलाएं हर महीने अलग-अलग फेशियल किट खरीदकर उसका इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इससे चेहरे पर वो चमक नहीं आती है, जो चाहिए होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसे ही एक तरीके को हमारे साथ डॉक्टर स्वाती जो कि एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, उन्होंने शेयर किया है। इस आर्टिकल के जरिए उन्होंने बताया है कि आप कैसे आप घर पर पाइनएप्पल से फेशियल कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं।
फेशियल करने के लिए सामग्री
- पाइनएप्पल- 1 पीसा हुआ
- दही- 1 बड़ा चम्मच
- शहद- 1 छोटा चम्मच
- कॉफी- 1 चम्मच
फेशियल करने का तरीका
फेशियल करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही चाहें तो थोड़ा सा पाइनएप्पल का रस उसमें डाल सकती हैं। इससे स्किन हेल्दी रहेगी। क्लींजिंग करने के बाद आपको चेहरे पर स्क्रब करना है। इसके लिए आप पाइनएप्पल का पाउडर लें। इसमें थोड़ी की कॉफी को मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए स्क्रब करें।
चेहरे पर लें स्टीम
फेशियल स्क्रब के बाद स्टीम लें। स्टीम लेने के लिए 1 पैन में पानी को अच्छे से गर्म कर लें। इसके बाद तौलिए की मदद से चेहरे पर स्टीम लें। स्टीम लेने से आपकी स्किन के पोर्स खुल जाएंगे। इससे चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा। साथ ही चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। साथ ही, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी कम हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: DIY face pack: अनानास से बनाएं 4 तरह के फेस मास्क, स्किन करेगी ग्लो और मुंहासे हो जाएंगे दूर
स्किन की करें मसाज
स्टीम लेने के बाद आपको पाइनएप्पल और शहद से चेहरे की अच्छे से मसाज करनी है। चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे चेहरे की चमक बढ़ जाती है।
चेहरे पर अप्लाई करें पाइनएप्पल फेस पैक
स्किन की मसाज करने के बाद चेहरे पर पाइनएप्पल फेस पैक लगाएं। इसके लिए एक कटोरी में पाइनएप्पल, शहद और दही को मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले पाइनएप्पल पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसे 30 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
चेहरे को करें क्लीन
करीब 30 मिनट के बाद किसी कॉटन कपड़े या फिर रुई की मदद से स्किन से स्किन को साफ करें। फिर नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। अब मॉइश्चराइजर लगाएं। इस तरह चेहरे पर फेशियल करने से स्किन पर निखार आ सकता है।
एक्सपर्ट द्वारा बताए गए तरीके से आप फेशियल करेंगी, तो आपकी त्वचा निखरी नजर आएगी। इसे लगाने से चेहरे पर ग्लो बना रहेगा। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको ज्यादा स्किन से जुड़ी समस्या है तो एक्सपर्ट की सलाह के बिना इसे ट्राई न करें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर ड्राई स्किन पैच को दूर करने के उपाय
नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों