हिंदू धर्मों के अनुसार वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो अपने पति की आयु के लिए भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का व्रत करती हैं। ऐसे में वो सोलह श्रृंगार करना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। इस दिन के लुक को क्रिएट करने के लिए वो पहले से ही सोच लेती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता होता है कि वो किस तरह के आउटफिट को स्टाइल करने वाली हैं। अगर आपको भी व्रत के दिन अच्छे से तैयार होने के लिए मेकअप करना है, तो आर्टिकल में बताए गए मेकअप लुक को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
ग्लॉसी आई मेकअप लुक (Glossy Eye Makeup Look)
अगर आप पूजा के लिए साड़ी या सूट पेस्टल कलर में वियर कर रही हैं, तो इसके साथ आप ग्लॉसी आई मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस से ज्यादा आंखों पर ज्यादा कलर को अप्लाई करना है, ताकि आपकी आंखे अच्छे से हाइलाइट हो सके। इसके लिए आप कपड़े के बॉर्डर के हिसाब से आईशैडो का कलर चूज करें। इसके बाद इसे अप्लाई करें। पतला लाइनर आंखों पर लगाएं और लिपस्टिक को भी ग्लॉस में लगाएं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
सिंपल न्यूड मेकअप लुक
View this post on Instagram
गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि ज्यादा बोल्ड मेकअप करना किसी को खास पसंद नहीं होता। इसलिए लोग सबसे ज्यादा आई मेकअप ज्यादा करना पसंद करते हैं। वहीं पूरे लुक को सिंपल न्यूड रखते हैं। इसमें कलर भी कम इस्तेमाल होते हैं। साथ ही, आप त्योहार के हिसाब से तैयार भी हो जाते हैं। इसके लिए बस आपको न्यूड बेस लुक क्रिएट करना है और आंखों पर विंग आईलाइनर लगाना है। कलर के लिए आप ब्राउन शेड को लगा सकती हैं। इस तरीके से आपका वट सावित्री मेकअप लुक क्रिएट हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Makeup Look: गर्मी की शादी के लिए इन मेकअप लुक्स को करें क्रिएट
मिनिमल मेकअप लुक करें क्रिएट
वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम दिन होता है। ऐसे में आप साड़ी के साथ इस मिनिमल मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस पर थोड़ा सा पिंक रखना है और आंखों पर भी पिंक शेड आईशैडो को अप्लाई करना है। इसके बाद लिप्स पर भी पिंक शेड को अप्लाई करना है। इस तरीके से आपका लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल लगेगा। इसके साथ आप बीच की मांग निकालकर सिंदूर भी लगा सकती हैं।
इस तरीके से मेकअप लुक को क्रिएट करेंगी, तो इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, व्रत वाले दिन ट्रेडिशनल आउटफिट में अच्छी लगेंगी।
इसे भी पढ़ें: Simple Makeup Looks: नयनतारा के इन सिंपल मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों