शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई अपने लुक को लेकर एक्साइटेड रहता है। किसी को ज्यादा बोल्ड लुक पसंद होता है तो कोई सिंपल लुक क्रिएट करना पसंद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। अगर आप गर्मी में होने वाली शादी अटेंड करने जा रही हैं तो इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए मेकअप लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा।
मिनिमल मेकअप लुक (Simple Makeup look For Wedding)
मेकअप करवाने के लिए अक्सर हम पार्लर जाते हैं। लेकिन आपको कुछ नया लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के इस मेकअप लुक को शादी के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बेस को सिंपल न्यूड रखा है। आंखों को हाइलाइट करने के लिए विंग आईलाइनर लगाया है। साथ में न्यूड लिपस्टिक लगाई है। बेस को मैट फिनिश दी गई है। आप भी इस तरीके के मिनिमल मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसे करने के लिए आपको बाजार जानें की भी जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर ही आसानी से कर सकती हैं।
पिंक मेकअप लुक
शादी के लिए जरूरी नहीं की आप हमेशा हैवी मेकअप क्रिएट करें। आप सिंपल लुक में भी हैवी टच दे सकती हैं। इसके लिए आप पिंक मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। सबसे पहले इस मेकअप को करने के लिए आपको आंखों पर पिंक कलर का इस्तेमाल करना है। फिर बेस के लिए भी पिंक कलर को ज्यादा हाइलाइट करना है। लेकिन कलर को कम इस्तेमाल करके। लिपस्टिक के लिए भी पिंक शेड को लगाना है। इस तरीके से आपका वेडिंग मेकअप लुक रेडी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस पार्टी के लिए जरूर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेकअप लुक्स, लगेंगी खूबसूरत
ग्लॉसी मेकअप लुक
अगर आपकी नई शादी हुई है और आप किसी रिश्तेदार की शादी में जा रही हैं तो ऐसे में आप हैवी दिखने वाले ग्लॉसी मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको अपने बेस से लेकर लिपस्टिक हर चीज को ग्लॉसी रखना है, ताकि आपका मेकअप लुक सिंपल होकर भी हैवी टच दे। आप इसकी जगह पर कलर भी लाइट इस्तेमा करेंगी तो गर्मी की शादी में अच्छी लगेंगी।
इस बार गर्मी में किसी की शादी में जानें के लिए इन मेकअप लुक को क्रिएट करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको भी कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।
नोट: किसी भी प्रोडक्ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: डेट पर लगना है खूबसूरत तो ये मेकअप लुक करें ट्राई
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों