Celebrity Makeup Looks: मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और लगभग रोजाना से लेकर हर छोटे-बड़े फंक्शन के लिए हम हल्का-फुल्का मेकअप करते हैं। वहीं आजकल सेलेब्रिटी लुक वाले मेकअप को काफी पसंद किया जाता है।
सेलेब्रिटी लुक की बात करें कि आजकल एक्ट्रेस नयनतारा के सिंपल और सोबर मेकअप लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं देखते हैं एक्ट्रेस नयनतारा के सिंपल मेकअप लुक्स और जानेंगे इन लुक्स को रीक्रिएट करने के आसान टिप्स।
कूल टोन के कलर पैलेट का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो लाइट कलर के आउटफिट के साथ इस तरह से पेस्टल मॉव कलर्स की मदद से आई और लिप मेकअप कर सकती हैं। वहीं इसके साथ आप बारीक ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं और आई मेकअप में एक नयो जान डाल सकती हैं। ग्लिटर के कलर के लिए आप सिल्वर कलर का चुनाव करें।
इसे भी पढ़ें : बिना मेकअप केवल लिपस्टिक के इन शेड्स को लगाने से मिलेगा आकर्षक लुक, वैनिटी में करें शामिल
नो मेकअप लुक को आजकल काफी पसंद किया जाने लगा है। ऐसे में स्किन को ड्युई लुक देना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्युई लुक आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में मदद करेगा। इसके लिए आप लिक्विड हाइलाइटर को मॉइस्चराइजर या फाउंडेशन में मिक्स करके इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इसके लिए आपको मार्केट में अलग से कई प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :डबल चिन से हैं परेशान तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम
यह विडियो भी देखें
न्यूड कलर पैलेट लगभग हर तरह के आउटफिट व फंक्शन के लिए बेस्ट रहती है। वहीं इसके लिए आप ब्राउन या पिंक फैमिली के कलर पैलेट का चुनाव कर सकती हैं। पिंक कलर पैलेट को चुन रही हैं तो आप क्यूट लुक पाने के लिए क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स जैसे लिप और चीक टिंट की सहायता ले सकती हैं। वहीं ब्राउन के लिए आप कंटूरिंग की जगह पर मेकअप ब्रोंजर का इस्तेमाल करें।
अगर आपको नयनतारा के इन सिंपल मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।