herzindagi
tips to get rid of pigmentation on face in hindi

झाइयों की समस्या हो सकती है कम, आजमाएं यह उपाय

चेहरे पर झाइयां होने के कारण त्वचा का निखार छिन जाता है। इन्हें छुपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन नेचुरल चीजों की मदद से यह हल्के हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-06-19, 16:54 IST

भला क्लियर और ग्लोइंग स्किन किसे नहीं पसंद? लेकिन, क्या हो जब चेहरे पर काले धब्बे यानी झाइयां हो जाए? पिग्मेंटेशन की समस्या के कई कारण हैे। इनमें शरीर में मेलानिन की कमी से लेकर धूप के अत्यधिक एक्सपोजर तक शामिल है। झाइयां चेहरे की खूबसूरती को कम करती हैं। आपकी स्किन पर किसी भी प्रकार का कोई दाग न हो, इसके लिए आपको घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। चेहरे पर मौजूद झाइयों को हल्का करने के लिए हमने शहनाज हुसैन से बात की है। उन्होंने हमें बताया कि पिग्मेंटेश होने पर चेहरे पर क्या लगाना चाहिए। 

झाइयों के कारण

  • प्यूबर्टी और प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर झाइयां हो सकती हैं, क्योंकि इस समय शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। 
  • किसी दवाई के साइड इफेक्ट्स के कारण भी चेहरे पर पिग्मेंटेशन होने लगती हैं। इसलिए बिना डॉक्टर को दिखाए किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें। 
  • पिपंल, एक्ने और चोट के कारण भी यह समस्या हो सकती है। 

झाइयों के लिए उपाय

how to use curd for pigmentation

चेहरे पर दही का कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। झाइयों को हल्का करने के लिए भी दही फायदेमंद है। चलिए जानते हैं कैसे करें चेहरे पर दही का इस्तेमाल। 

क्या चाहिए?

  • 2 चम्मच दही
  • चुटकी भर हल्दी

 क्या करें?

  • 2 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी डालें। 
  • अब दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। 
  • आप इस पैक का इस्तेमाल चेहरे पर मौजूद झाइयों के लिए कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन 5 गलतियों की वजह से नहीं खत्म हो पाता है चेहरे का पिगमेंटेशन

कैसे करें इस्तेमाल?

expert quote on pigmentation ()

  • पूरे चेहरे पर इस पैक को लगा लें। 
  • जब यह सूख जाए, तब चेहरा धो लें। 
  • हफ्ते में 2-3 बार इस पैक का इस्तेमाल करें। (झाइयों को कम कैसे करें)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: झाइयों को दूर भगाने के लिए ये 2 टिप्‍स अपनाएं, कुछ ही दिनों में दिखता है असर

चेहरे पर दही लगाने के फायदे? 

  • दही डेड स्किन को रिमूव करने में मदद करता है, जिससे स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आती है। 
  • अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो दही लगाने से फायदा होगा। दही से त्वचा मॉइश्चराइज होती है। 
  • अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं, तो दही के उपयोग से यह हल्के हो सकते हैं। 
  • गर्मी में सनबर्न की समस्या आम है। सनबर्न से राहत पाने के लिए आप चेहरे पर दही लगा सकती हैं। दही ठंडी होती है, जिससे सनबर्न के कारण जलन नहीं होगी।
  • क्या आपका भी स्किन टोन अनइवन है? इसके लिए भी आप दही का उपयोग कर सकती हैं। चेहरे पर दही लगाने से निखार आता है। 

इन बातों का रखें ध्यान

skin care ()

  • चेहरे पर झाइयां न हो, इसके लिए आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। घर से बाहर निकलने से करीब 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। केवल चेहरे पर ही नहीं,  हाथ और गर्दन पर भी लगाएं। 
  • शरीर के साथ-साथ त्वचा को हाइड्रेट रखना चाहिए। डिहाइड्रेशन पर झाइयों का एक कारण हो सकता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं या चेहरे पर मॉइश्चराइज क्रीम जरूर लगाएं। 
  • आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो शरीर में मेलानिन को बढ़ाएं। एलोवेरा, हल्दी और विटामिन सी से भरपूर फूड्स शरीर में मेलानिन को बढ़ाने में मदद करते हैं। 
  • जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो कोशिश करें कि चेहरे को मास्क या स्कार्फ से कवर करें। इससे आपकी स्किन धूप से बची रहेगी। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।