Keratin Treatment: बालों में केराटिन करवाना आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण जरूरी हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके करवाने से बालों को प्रोटीन मिलता है, बाल स्मूथ होते हैं और स्ट्रेट नजर आते हैं। केराटिन ट्रीटमेंट करवाने के लिए अक्सर हम पार्लर जाते हैं, और इस महंगे ट्रीटमेंट में पैसे खर्च करते हैं। लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर भी रसोई में रखी कुछ खास चीजों के साथ कर सकती हैं। चलिए आपके बताते हैं कैसे करना है घर पर केराटिन ट्रीटमेंट।
केराटिन ट्रीटमेंट के लिए सामग्री
- चावल का आटा- 2 चम्मच
- अलसी के बीज-1 चम्मच
- ऑलिव ऑयल- 1चम्मच
- पानी-1 गिलास
केराटिन ट्रीटमेंट के लिए क्रीम बनाने का तरीका (Tips To Kertain Treatment At Home)
- केराटिन क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालें।
- अब इसमें चावल का आटा मिक्स करें और असली के बीज को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे अच्छे से 15 मिनट के लिए पकने दें।
- फिर इसमें आप चाहे तो अंडे का पीला भाग डाल सकती हैं। वरना इसकी जगह पर ऑलिव ऑयल डालें।
- इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करें और बाउल में डाल लें।
बालों में लगाएं केराटिन क्रीम
- केराटिन क्रिम लगाने के लिए अपने बालों को ब्रश (केले की मदद से करें ट्रीटमेंट) से सुलझा लें।
- इसके बाद इसमें हेयर ब्रश की मदद से क्रीम को लगाएं।
- अब इसे करीब 30 मिनट बालों में लगा रहने दें, फिर हेयर वॉश कर लें।
- इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे, साथ ही सिल्की नजर आएंगे।
बालों में केराटिन करवाने के फायदे
- बालों में केराटिन करवाने के बाद आपके बाल सिल्की और स्मूथ हो जाएगे।
- केराटिन करवाने से बालों को पोषण मिलेगी, जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी होगी।
- बाल झड़ने कम हो जाएंगे।
- घर पर केराटिन करने से आपके पैसे खर्च होने से बचेंगे।
- बालों में शाइन बनी रहेगी इससे बाल भी हेल्दी रहेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- केराटिन करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि बालों में किसी (केराटिन ट्रीटमेंट) तरह का कलर अप्लाई न हो।
- पार्लर से जाकर इसे न करवाएं घर पर करें वो भी केमिकल फ्री।
- एक्सपर्ट की सलाह पर चीजों का इस्तेमाल करें।
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों