केराटिन ट्रीटमेंट करवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

केराटिन ट्रीटमेंट करवाने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि क्या यह आपके बालों के लिए फायदेमंद है।
Updated:- 2022-12-12, 17:48 IST
know all about keratin treatment

सुंदर बाल हमेशा से ही चर्चा का विषय रहे हैं। यही कारण है कि इस चाहत को पूरा करने के लिए न जाने क्या-क्या करना पड़ता है। क्या आपके भी बाल नेचुरली अच्छे और स्ट्रेट हैं। ऐसे में आपको बालों के लिए ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं पड़ती होगी, लेकिन क्या हो जब आपके बाल घुंघराले, फ्रिजी और ड्राई हों?

हेयर केयर की बात की जाए तो इसके लिए आजकल कई ट्रीटमेंट मौजूद हैं। इनमें केराटिन, केरा शाइन और स्मूदिंग शामिल है। खासतौर पर महिलाओं के बीच केराटिन ट्रीटमेंट का क्रेज बेहद ज्यादा बढ़ है। क्या आपने कभी केराटिन करवाया है? अगर आपका जवाब नहीं है, लेकिन आप इस बारे में सोच रही हैं तो आपके लिए कुछ बातें जाननी जरूरी हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ट्रीटमेंट से जुड़ी कुछ जरूरी बाते बताएंगे।

क्या होता है केराटिन ट्रीटमेंट?

what is keratin treatment ()
केराटिन हमारे बालों में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है। यह प्रोटीन आपके बालों को बाहरी तत्वों से बचाता है और आपके बालों को हेल्थी बनाने का काम करता है। सूरज की हानिकारक किरणों, केमिकल और खराब लाइफस्टाइल के कारण बालों में केराटिन कम हो जाता है। इसके कारण बाल डैमेज, डल और ड्राई होने लगते हैं।

क्या आपके बालों को है ट्रीटमेंट की जरूरत?

केराटिन ट्रीटमेंट से पहले आपको यह जानना चाहिए कि क्या आपको सच में इस ट्रीटमेंट की जरूरत है? या आप सिर्फ अपने दोस्त के कहने पर इसके लिए हां कर रही हैं।हेयर स्टाइलिस्ट की मानें तो केराटिन केवल कर्ली और फ्रिजी बालों के लिए ही अच्छा होता है। अगर आपके बाल सीधे हैं तो आपको यह ट्रीटमेंट नहीं करवाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:Best Keratin Treatment: केवल 50 रुपये में करें केराटिन ट्रीटमेंट, जानें तरीका

पोस्ट ट्रीटमेंट हेयर केयर है जरूरी

post keratin hair care
ट्रीटमेंट के बाद आपको अपने बालों का खास ख्याल रखना पड़ेगा। थोड़ी सी भी लापरवाही आपके सारे पैसे और समय दोनों बर्बाद कर सकते हैं। खासतौर पर सही शैंपू का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। करीब 48 घंटे तक बालों को बांधें नहीं और न ही वॉश करें। साथ ही बालों में हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा अपने बालों के लिए नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट्स का ही चुनाव करें।

इसे भी पढ़ें:केले की मदद से इस तरह करें केराटिन ट्रीटमेंट, जानें तरीका

केराटिन ट्रीटमेंट के लिए बजट

किसी भी चीज के लिए बजट बेहद मायने रखता है। यह बात ब्यूटी ट्रीटमेंट पर भी लागू होती है। केराटिन ट्रीटमेंट के पैसे बालों की लेंथ, टेक्सचर और थिकनेस पर निर्भर करते हैं। साथ ही इस प्रक्रिया में किन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। आप कैसे सैलून में जा रही हैं, यह लोकल है या जाना-माना ब्रांड। हालांकि, सबसे सामान्य ट्रीटमेंट 3000 रूपये से शुरू होता है। इसलिए आपको केराटिन करवाने से पहले बजट तैयार करना चाहिए। साथ ही कम पैसों के चक्कर में न रहें। (घर पर केराटिन कैसे करें)

केराटिन ट्रीटमेंट के फायदे?

keratin treatment benefits

  • केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बालों में शाइन आ जाती है।
  • यह ट्रीटमेंट करवाने के बाद बाल स्मूद हो जाते हैं।
  • फ्रिजी बाल देखने में बेहद बेकार लगते हैं। इस ट्रीटमेंट के बाद फ्रिजिनेस कम हो जाती है।

केराटिन ट्रीटमेंट में काफी समय लगता है। इसलिए आपको ऐसा दिन चुनना चाहिए जब आप एकदम फ्री हो। इसमें कम से कम 3-4 घंटे लगते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।