Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:10 AM IST

केले की मदद से इस तरह करें केराटिन ट्रीटमेंट, जानें तरीका

केला खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आप इसका इस्तेमाल बालों से लेकर त्वचा तक के लिए कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-09-12, 17:56 IST
how to do keratin treatment at home

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए मार्केट में तरह-तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं। इन्ही में से एक है केराटिन ट्रीटमेंट। इसमें बालों को केमिकल की मदद से स्ट्रेट किया जाता है। यह बात हम सभी जानते हैं कि केमिकल्स बालों के लिए कितने नुकसानदेह होते हैं। यही कारण है कि इस ट्रीटमेंट की गारंटी भी केवल कुछ महीनों की ही होती है। ऐसे में जो महिलाएं चाहती हैं कि उनके बाल खराब भी न हो और सीधे हो जाएं, वह नेचुरल चीजों का उपयोग करती हैं।

केला स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए डॉक्टर भी इसे डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। केले का इस्तेमाल आप त्वचा से लेकर बालों तक की समस्या को कम करने के लिए कर सकती हैं। आप केले से केराटिन भी कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

केले से बनाएं केराटिन क्रीम

how to make keratin cream with banana

आवश्यक सामग्री

  • 2 केले
  • 2-3 बड़े चम्मच पके हुए चावल
  • 2 चम्मच नारियल का दूध
  • 1 अंडे का सफेद भाग
  • 1 चम्मच जैतून का तेल

बनाने का तरीका

  • केराटिन क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले 2 केले को मैश कर लें।
  • इसमें 2-3 बड़े चम्मच पके हुए चावल डालें और मिक्स कर लें।
  • अब इसमें 2 चम्मच नारियल का दूध, 1 अंडे का सफेद भाग और 1 चम्मच जैतून का तेल डालें।
  • अब सभी चीजों को दोबारा से मिला लें।
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि क्रीम थिक नहीं होनी चाहिए। अन्यथा इसे बालों में लगाने में मुश्किल आ सकती है।(बालों को नेचुरली स्ट्रेट कैसे करें)

इसे भी पढ़ें:पार्लर जैसा केराटिन ट्रीटमेंट करें घर बैठे, इससे बाल होंगे सिल्की-शाइनी और सॉफ्ट

इस तरह करें बालों में क्रीम का इस्तेमाल

how to use keratin cream

  • केले से बनी इस क्रीम को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले कंघी करें।
  • अगर आप चाहती हैं कि आपके सारे बालों में क्रीम लगे तो इसके लिए हेयर क्लिप की मदद से बालों को कुछ सेक्शन में बांट लें।
  • इससे क्रीम लगाने में आसानी होगी और फायदा भी पूरा मिलेगा।
  • फिर घर में मौजूद किसी भी पुराने पड़े ब्रश की मदद से बालों में क्रीम लगा लें।(हेयर स्मूदनिंग कैसे करें?)
  • अब अपने सिर को किसी प्लास्टिक की पन्नी की मदद से ढक लें।

इसे भी पढ़ें:घर बैठे भिंडी से इस तरह करें केराटिन, बाल हो जाएंगे स्ट्रेट और शाइनी


बालों में केला लगाने के फायदे

benefits of using banana on hair

  • आप केले से बने मास्क या हेयर पैक का उपयोग कर सकती हैं। केले में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से फ्लैकी और ड्राई स्कैल्प की समस्या कम होती है।
  • केले में भरपूर मात्रा में सिलिका पाया जाता है, जो बालों को फ्रिजी होने से रोकता है।
  • केले से बने मास्क का उपयोग करने से बालों के विकास में भी मदद मिलती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।