Best Keratin Treatment: केवल 50 रुपये में करें केराटिन ट्रीटमेंट, जानें तरीका

Keratin Treatment At Home: ड्राई, डैमेज और डल बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट कराया जाता है। यह ट्रीटमेंट हर महिला के बजट में नहीं होता है। इसलिए कई बार महिलाएं अपने बालों पर खास ध्यान नहीं देती हैं। अपने बालों को हेल्दी और सुंदर रखने के लिए आप यह ट्रीटमेंट घर पर भी कर सकती हैं, वो भी केवल 50 रूपये में।
आपको शायद मेरी बात पर यकीन ना हो। हम 50 रुपए इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसमें आपको केवल नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना होगा और यह सब चीज़ें आपको अपने किचन में आसानी से मिल जाएंगी।
क्या आप जानना चाहती हैं घर पर कैसे करें केराटिन तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
बनाएं केराटिन पैक (How To Make Keratin Pack)

केराटिन ट्रीटमेंट के लिए आपको पैक बनाना होगा। इसके लिए आपको केवल 3 चीजों की जरूरत होगी।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
क्या करें?
- सबसे पहले एक बर्तन में सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इससे स्मूद पेस्ट बन जाएगा।
- लीजिए तैयार है आपका केराटिन पैक।
कैसे करें इस्तेमाल?

- अपने बालों को कंघी करके 3-4 सेक्शन में बांट लें।
- बालों में पैक लगाने के लिए आपको किसी पुराने ब्रश की जरूरत पड़ेगी।
- अब ब्रश लें और बालों में पैक अच्छे से लगाएं।
- जब पैक अच्छे से सारे बालों में लग जाए तब इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
- करीब 1 घंटे बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।
- महीने में दो बार यह केराटिन ट्रीटमेंट करें।
- महीने भर के भीतर आपको असर साफ दिखने लगेगा।
इस ट्रीटमेंट के फायदे (Keratin Treatment Benefits)
- इस केराटिन ट्रीटमेंट से आपके आप फ्रिजी नहीं होंगे। एलोवेरा जेल और शाद बालों में मॉइश्चर ऐड करता है। यह बालों को फ्रिज होने से बचाते हैं।
- अगर आपके बाल जल्दी टूट जाते हैं तो यह ट्रीटमेंट आपके लिए काफी अच्छा होगा। यहहेयर फॉसिल्स और बालों की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है, जिससे बाल नहीं टूटते हैं।
- हम सभी बालों में न जाने कितने केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से बाल डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में यह केराटिन ट्रीटमेंट आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।
- शहद और एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से बालों में शाइन आती है।
इसे भी पढ़ें:केले की मदद से इस तरह करें केराटिन ट्रीटमेंट, जानें तरीका
हेयर केयर टिप्स (Hair Care Tips)

- बालों में केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें।
- बालों में ऑयलिंग जरूर करें। ऑयल लगाने से बाल अच्छे होते हैं।
- हफ्ते में कम से कम 3 बार बालों को जरूर धोएं। गंदे बाल आसानी से टूट जाते हैं।
- बाल धोने के लिए नॉन-सल्फेट शैंपू का उपयोग करें।
- कंडीशनर का इस्तेाम जरूर करें।
- बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का उपयोग करने से बाल खराब हो जाते हैं। बालों को हवा में ही सुखाएं।
- बालों को ट्रिम करवाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:पार्लर जैसा केराटिन ट्रीटमेंट करें घर बैठे, इससे बाल होंगे सिल्की-शाइनी और सॉफ्ट
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों को केराटिन ट्रीटमेंट देने के बाद आपको किसी भी अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- बालों में हीटिंग टूल्स जैसे प्रेसिंग मशीन का उपयोग ना करें। यह बालों को और डैमेज कर देंगे। साथ ही केराटिन ट्रीटमेंट भी खास असर नहीं दिखाएगा।
- कुछ समय तक अपने बालों में केवल नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।