herzindagi
herbal face pack for combination skin care

तपती गर्मी में कॉम्बिनेशन स्किन का ख्याल रखेंगे ये हर्बल फेस पैक

गर्मी के मौसम में आपकी स्किन को अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है तो उसका ख्याल रखने के लिए आप कुछ हर्बल फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-04-21, 13:00 IST

गर्मी का मौसम आ गया है और इस मौसम में सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मसलन, चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल से लेकर एक्ने और डलनेस जैसी समस्याएं तपती गर्मी में बेहद ही आम हैं। खासतौर से, अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है तो आपको अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा। अमूमन गर्मी में अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए हम सभी मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जबकि वास्तव में आप कुछ हर्बल फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर्बल फेस पैक ना केवल गर्मी में अतिरिक्त ऑयल को बैलेंस करने में मदद करते हैं, बल्कि इससे स्किन में होने वाली जलन को भी शांत करने में मदद मिलती है। दरअसल, हर्ब्स आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं और साथ ही साथ, गर्मियों में होने वाली स्किन समस्याओं को भी मैनेज करने में मदद करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको गर्मी के मौसम में कॉम्बिनेशन स्किन के लिए कुछ हर्बल फेस पैक के बारे में बता रही हैं-

नीम और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

Neem multani mitti face pack

गर्मी में कॉम्बिनेशन स्किन के लिए नीम और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक लगाया जा सकता है। जहां नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त तेल को अब्जॉर्ब करने में मदद करती है। 

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच नीम पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी 
  • आवश्यकतानुसार गुलाब जल 

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले एक कटोरे में नीम पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।
  • एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गुलाब जल मिलाएं।
  • अब अपने फेस को क्लीन करके तैयार पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अंत में, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर लगाएं ये फेस मास्क, गर्मी की परेशानियों से मिलेगी राहत

पुदीना और बेसन फेस पैक

Face pack for glowing skin

पुदीने की तासीर ठंडी होती है और यह चेहरे पर बार-बार आने वाले अतिरिक्त तेल को अब्जॉर्ब करती है। वहीं, बेसन आपकी स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करता है। गर्मी के मौसम में कॉम्बिनेशन स्किन के लिए यह एक अच्छा फेस पैक है।  

आवश्यक सामग्री-

  • मुट्ठी भर ताज़ी पुदीने की पत्तियां
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध या दही
  • इस्तेमाल करने का तरीका-
  • सबसे पहले ताजी पुदीने की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब पुदीने के पेस्ट को बेसन और कच्चे दूध या दही के साथ मिक्स कर लें।
  • अपने चेहरे को साफ करके तैयार पेस्ट को लगाएं।
  • इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। 
  • अंत में, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें: घर में मौजूद चीजों से आसानी से बनाएं ये फेस पैक, दमकने लगेगा चेहरा

खीरा और पुदीना फेस पैक

Cucumber face pack for summer

गर्मी के मौसम में खीरा और पुदीना से बना फेस पैक आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही साथ, आपकी कॉम्बिनेशन स्किन का ख्याल भी रखता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/2 खीरा पेस्ट बनाया हुआ
  • मुट्ठी भर ताज़ी पुदीने की पत्तियां 
  • 1 बड़ा चम्मच सादा दही
  • फेस पैक लगाने का तरीका-
  • सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें और पुदीने की पत्तियों को क्रश कर लें।
  • अब एक बाउल में खीरे का पेस्ट, पुदीना की पत्तियां और दही मिक्स करें।
  • तैयार मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अंत में, गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।