मेथी दाना और दही बढ़ाएगा चेहरे की खूबसूरती, एक्सपर्ट से जानें इस खास होममेड फेस पैक का राज

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं बाजार से महंगे प्रोडक्ट खरीद कर इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलु उपाय आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे पर हो रही स्किन प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई प्रयास कर राइ हैं, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया यह खास उपाय आजमा सकती हैं।
चेहरे के लिए मेथी दाना और दही
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक स्किन पर होने वाली फुंसी चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती हैं। ऐसे में आप घर पर रहकर किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, मेथी दाना और दही की। आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर घर पर खास होममेड फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। मेथी दाना और दही से फेस पैक बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लगेंगी। जैसे -

मेथी दाना और दही से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -
- मेथी दाना
- दही
- विटामिन ई कैप्सूल
- गुलाब जल
मेथी दाना और दही से फेस पैक बनाने का तरीका -
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ने के लिए अगर आप भी घर पर फेस पैक बनाने का सोच रही हैं, तो आप इन सामग्री का इस्तेमाल कर स्पेशल फेस पैक तैयार कर सकती हैं।
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी दाना को रात भर भिगो कर रखें, फिर दूसरे दिन पानी को अलग कर इसे मिक्सर में पीस लें।
इस पेस्ट में आप 2 बड़े चम्मच दही मिक्स कर दें। अब आप इसमें विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकालकर ऐड कर दें, अब इसे अच्छी तरह मिला लें।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें चेहरे की मसाज करने का तेल, कैस्टर और टी ट्री ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल
इस पेस्ट में आप चाहें तो गुलाब जल भी शामिल कर सकती हैं। गुलाब जल खुशबू के लिए लाभकारी माना गया है साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करेगा।

मेथी दाना और दही दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यह चेहरे पर हो रही परेशानी को कम करने में भी मदद करेंगे।
इसका चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले फेस को अच्छी तरह धो लें, उसके बाद 30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाकर रखें। थोड़ी देर बाद आप चेहरे को धो सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।