Face Pack For Glowing Skin: बेजान और मुरझाई स्किन को बनाएं ग्लोइंग, ट्राई करें ये 2 होममेड फेस पैक

Best Homemade Face Pack: जब भी त्वचा में से नमी कम हो जाती है, तो चेहरा बेजान और मुरझाया हुआ दिखाई देता है। ऐसे में हम सबसे ज्यादा बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही, इसे चेहरे पर लगाकर स्किन को हाइड्रेट रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन ज्यादा केमिकल के प्रोडक्ट के इस्तेमाल से स्किन खराब होने लगती है। ऐसे में आप घर पर बने फेस पैक को ट्राई करें। आप दो ऐसे फेस पैक को बनाकर लगा सकते हैं, जिससे आपकी स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग नजर आएगी। आर्टिकल में आपको इन फेस पैक के बारे में बताते हैं।
पपीता और शहद का फेस पैक
पपीते में मौजूद एंजाइम त्वचा की डेड स्किन को हटाने का काम करता है, जिससे त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है। वहीं शहद त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। इसलिए इन दोनों का इस्तेमाल करके आप फेस पैक बना सकती हैं।

- इसे बनाने के लिए आपको 2 से 3 टुकड़े पके हुए पपीते के लेने हैं।
- इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- इसके बाद पतीते को मैश करके इसे त्वचा पर लगाना है।
- फिर इसे कुछ समय के लिए लगे रहने देना है।
- जब इसे लगे हुए 10 से 15 मिनट हो जाएं, तो इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करना है।
- इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी।
चंदन पाउडर और गुलाब जल फेस पैक
बेजार और मुरझाई हुई त्वचा को ग्लोइंग बनाना है, तो इसके लिए आपको चंदन पाउडर और गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा साफ-सुथरी नजर आएगी।

- इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लेना है।
- फिर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करना है।
- दोनों चीजों को मिक्स करके इस फेस पैक को आपको चेहरे पर अप्लाई करना है।
- इसे 10 से 15 मिनट सूखने दें। फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
- इससे आपकी स्किन का ग्लो दोगुना हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा आलू से बना ये खास फेस पैक, शहद का इस्तेमाल कर ऐसे करें इसे घर पर तैयार
इन 2 तरह के फेस पैक को लगाकर आप अपनी त्वचा को साफ और ग्लोइंग बना सकती है। साथ ही, चेहरे की रंगत को दोगुना कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: दही-ओट्स फेस पैक बढ़ा देगा आपके चेहरे की खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Freepik
- फेस पैक लगाने के क्या होते हैं फायदे?
- फेस पैक लगाने से आपका चेहरा हाइड्रेट रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।