त्वचा दिखेगी जवां, करें इन फेस पैक का इस्तेमाल

हम सभी चाहते हैं की हमारी त्वचा बढ़ती उम्र में भी जवां दिखे। हालांकि, इसके लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट्स हैं जो ये दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से स्किन हमेशा यूथफुल रहेगी, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। कई बार यह प्रोडक्ट्स स्किन पर उल्टा असर दिखा देते हैं और त्वचा खराब हो जाती है। हमारे किचन में ऐसी कई चीजें हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं, लेकिन अक्सर हम इन चीजों को नजर अंदाज कर देते हैं और फैंसी एडवरटाइजमेंट में दिखाए गए ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स पर ज्यादा भरोसा करते हैं।त्वचा के लिए फेस पैक अच्छे होते हैं। आप यूथफुल स्किन के लिए आसानी से होममेड पैक बना सकती हैं।
आलू का करें इस्तेमाल

क्या चाहिए
- एक छोटा गाजर
- एक आलू का टुकड़ा
क्या करें?
- सबसे पहले आलू को अच्छे से धो लें, ताकि इस पर जमी धूल हट जाए।
- अब आलू का एक छोटा टुकड़ा काट लें।
- इसी तरह गाजर को भी धो लें।
- अब मिक्सी में दोनों चीजों को डालें और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब छलनी की मदद से गाजर और आलू का रस निकाल लें।
- लीजिए तैयार है आपका जवां त्वचा के लिए पैक।
इसे भी पढ़ें:18 की उम्र जितनी जवां दिखने के लिए ये होममेड पैक होंगे असरदार
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक कॉटन बड को इस पेस्ट में भिगो लें।
- अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
- करीब 15 बाद ठंडे पानी से फेस को। धो लें।
इसे भी पढ़ें:मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
इस पैक के फायदे

- त्वचा में कोलेजन की कमी के कारण चेहरा लटकने लगता है। गाजर में विटामिन ए पाया जाता है तो कोलेजन के प्रोडक्शन को बड़ाने का काम करता है।
- चेहरे पर आलू लगाने के कई फायदे होते हैं। खासतौर पर आलू में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो झुर्रियों और फाइन लाइंस की समस्या को कम करता है।
- अगर आपका चेहरा डल पड़ने लगा है तो आपको स्किन व्हाइटनिंग क्रीम के बजाय स्किन पर आलू का रस लगाना चाहिए। इसकी मदद से आपकी त्वचा का रंग निखरने लगेगा।
एवोकाडो फेस पैक

क्या चाहिए?
- 1 एवोकाडो
- मुट्ठी भर ओट्स
क्या करें?
- सबसे पहले एवोकाडो को वॉश कर लें।
- अब चाकू की मदद से इसकी घुटली अलग कर लें।
- अब एवोकाडो के गुदे को फॉर्क से निकाल लें और इसे मैश कर लें।
- अब मुट्ठी भर ओट्स को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
- अब एवोकाडो में ओट्स को मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया आपका यूथफुल स्किन के लिए होममेड फेस पैक।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पैक को पूरे फेस पर लगा लें।
- अब कुछ देर त्वचा के हल्के हाथों से रगड़ लें।
- कुछ देर बाद यह पैक सुख जाएगा, तब आप साफ पानी से अपना चहेरा धो सकती हैं।
- इस फेस पैक को लगाने से आपको कुछ समय में असर देखने को मिल जाएगा।
एवोकाडो पैक के फायदे
- एवोकाडो में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा को डैमेज होने से बचाता है।
- एवोकाडो एजिंग साइंस से भी लड़ने में मदद करता है।
- अगर आपको स्किन ऑयली है तो ओट्स के इस्तेमाल से यह समस्या कम हो सकती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।