जिन लड़कियों के बाल फ्रिजी और घुंघराले होते हैं उन्हें पसंद होता है कि उनके बाल सीधे नजर आए। लेकिन कई सारे महंगे प्रोडक्ट और पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेने के बाद बोल कुछ ही समय में पहले जैसे नजर आने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बालों में लगने वाले क्रीम या प्रोडक्ट का असर कम होने लगता है। इसकी वजह से पार्लर जाकर दोबारा से हमें हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहे तो घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल से बालों को बिना पैसे खर्च किए घर पर ही सीधा कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरीके की चीजों का इस्तेमाल करके आप घर पर अपने बालों को सीधा कर सकती हैं।
बालों को सीधा करने के लिए सामग्री
- फ्लेक्स सीड्स - 1 चम्मच
- चावल का आटा- 1 चम्मच
- ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
हेयर ट्रीटमेंट के लिए बनाए मास्क
- इसके लिए आपको एक पेन लेना है।
- इसमें दो कप पानी डालना है।
- गैस ऑन करें और इसे गैस पर गर्म होने दे।
- अब इसमें एक चम्मच फ्लेक्स सीड्स को मिक्स करें।
- पिसा हुआ चावल का आटा भी इसी मिश्रण में डालें।
- अब इन दोनों चीजों को पानी के साथ 10 मिनट के लिए अच्छे से बॉयल करें।
- जब यह पक जाए तो एक चलने की मदद से इस पानी को छान ले।
- इसके बाद इसे ठंडा होने दे।
- अब इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
बालों में अप्लाई करें हेयर मास्क
- अब आपको इस हेयर मास्क को अपने हाथों से लेकर स्कैल्प में लगाना है।
- इसके बाद बाकी बचे हुए बालों में इस मास्क को अच्छे से लगाए।
- फिर अपने बालों की अच्छे से मसाज करें।
- 30 मिनट बालों में लगाए रहने दे।
- अब शैंपू की मदद से अपने बालों को वॉश करें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं इससे आपके बाल सीधे नजर आने लगेंगे।
इस तरीके के इस्तेमाल से आपको ना ही हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करना पड़ेगा और ना ही पार्लर जाकर पैसे खर्च करने पड़ेंगे आप घर पर ही मौजूद चीजों से अपने बालों को सीधा कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है तो इसके लिए एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल
नोट: बालों में किसी भी नए इंग्रीडिएंट्स को इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेना ना भूले।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit:Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों