झुर्रियों से राहत पाने के लिए प्रयोग करें घर पर बना 'Anti-Aging Peel Off Mask'

अपनी उम्र से कम नजर आना तो हर कोई चाहता है, खासतौर से महिलाएं कभी भी बूढ़ा नजर नहीं आना चाहती। मगर प्रकृति के नियम को तो कोई भी नहीं बदल सकता है, लेकिन त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से जरूर रोका जा सकता है।
बाजार में आपको बहुत सारे एंटी एजिंग ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, मगर यदि आप किसी नेचुरल नुस्खे की तलाश में हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही घरेलू चीजों से एंटी एजिंग पील ऑफ मास्क तैयार कर सकती हैं और एजिंग के प्रभाव को कुछ हद तक कम कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: उम्र से कम नजर आने के लिए लगाएं ये फेस मास्क
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच चीनी
- 1 छोटा चम्मच जेलिटीन पाउडर
- आवश्यक्तानुसार गुलाब जल
विधि
- इस होममेड पील ऑफ मास्क के लिए आप जो कॉफी पाउडर लेंगी, उसका बारीक होना बहुत ज्यादा जरूरी है तब ही वह अच्छे से मिक्स हो पाएगा। इसलिए आपको कॉफी को ब्लेंडर में पीस लेना है और बारीक पाउडर बना लेना है।
- अब आपको एक बाउल में कॉफी पाउडर, पिसा हुआ चीनी पाउडर, जेलिटीन पाउडर और गुलाब जल मिक्स करना होगा।
- इस मिश्रण को हल्का गाढ़ा ही रखें। बहुत अधिक पतला घोल बनाने पर पील ऑफ मास्क को त्वचा से रिमूव करना मुश्किल होगा।
- जब आपका मिश्रण तैयार हो जाए तो एक ब्रश की मदद से आप इसे चेहरे पर लगाएं। पील ऑफ मास्क लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपको आंखों के आस-पास की त्वचा पर यह मास्क नहीं लगाना है।
- आपको आइब्रो के आस-पास भी इस पील ऑफ मास्क को नहीं लगाना है,क्योंकि रिमूव करते वक्त बाल के खिंचने से आपके दाने भी हो सकते हैं।
- 15 मिनट बाद जब आपको लगे कि यह मास्क सूख गया है तो इसे धीरे से चिन एरिया से निकालना शुरू करें।
- मिश्रण की यदि मोटी परत लगाएंगी तो हो सकता है कि इसे सूखने में थोड़ा अधिक वक्त लगे, मगर मास्क को रिमूव करते वक्त आपको तकलीफ नहीं होगी।
इसे जरूर पढ़ें: त्वचा की झुर्रियों को जादुई तरीके से कम करता है इस स्पेशल चीज से बना ये एंटी-एजिंग फेस सीरम
पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करते वक्त सावधान रहें-
- अगर आपके चेहरे पर किसी भी प्रकार का घाव है या फिर मुंहासे की समस्या हो रखी है, तो आपको पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- भूल से भी पील ऑफ मास्क को बालों के ऊपर न लगाएं, यदि यह बालों में लग जाएगा, तो रिमूव करते वक्त आपके बाल खिंचेंगे और यह स्थिति पीड़ादायक होगी।
- पील ऑफ मास्क को लगाने के बाद आपको कम से कम मुंह का मूवमेंट रखना चाहिए क्योंकि यह त्वचा में कसाव लाने के लिए होता है, यदि आप फेमस का मूवमेंट अधिक रखते हैं, तो चेहरे पर झुर्रियों की समस्या बढ़ सकती है।
- पील ऑफ मास्क की पतली लेयर कभी भी चेहरे पर न लगाएं। ऐसा करने पर आप उसे आसानी से पील ऑफ नहीं कर पाएंगी।
पील ऑफ मास्क के फायदे
- कॉफी में एंटी एजिंग गुण होते हैं। ऐसे में आप जब यह पील ऑफ मास्क चेहरे पर लगाती हैं, तो आपकी त्वचा पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है और झुर्रियों की समस्या कम होती है।
- चेहरे पर यदि लार्ज पोर्स की समस्या है, तो इस पील ऑफ मास्क का प्रयोग करने से उसमें राहत मिलेगी। यह पील ऑफ मास्क आपकी त्वचा में कसाव भी लाएगा।
- इस पील ऑफ मास्क के प्रयोग से आपकी त्वचा में छुपे बैठे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी रिमूव हो जाएंगे, साथ ही चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।
नोट- अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आपको इस पील ऑफ मास्क का प्रयोग करने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।