इस होममेड मास्क के उपयोग से छूमंतर हो जाएगी आंखो की थकान

कम नींद के कारण आंखें थकने लगती हैं। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आप पर्याप्त नींद लें। कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं
Updated:- 2023-12-04, 19:13 IST
homemade mask for tired eyes

यह कहना गलत नहीं होगा कि आंखें इस दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। इन आंखों से दुनिया देखी जाती है। आंखों से ही मन को सुकून मिलता है। आंखों को जरिए दिल से लेकर बीमारी तक का पता लगाया जा सकता है। इसलिए आंखों की देखभाल करना जरूरी होता है। 

ज्यादा काम करने की वजह से आंखें थकने लगती हैं। थकान के कारण आंखें सूज जाती हैं। आंखों की थकान कम करने के लिए आप आई मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

डॉक्टर गीतिका अपने सोशल मीडिया पर स्किन और हेयर केयर से जुड़ी जानकारी शेयर करती हैं। उन्होंने अपने इस्ंटाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आई मास्क बनाना सिखाया है। 

आंखों की थकान के कारण 

causes of tired eyes

  • आजकल दिन पर लैपटॉप पर काम करना पड़ता है। स्क्रीन टाइमिंग बेहद बढ़ गई है, जिसके कारण आंखों पर असर पड़ता है। आंखों के देखभाल करनी चाहिए। लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने की वजह से आंखें थक जाती हैं। 
  • पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। नींद की कमी के चलते शरीर सुस्त हो जाता है। नींद पूरी न होने पर आंखें प्रभावित होती हैं। नींद की कमी के कारण भी आंखें थकने लगती हैं। इसलिए कहा जाता है कि पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। 
  • डिम लाइट में रहने के कारण भी आंखें थक जाती हैं। इसलिए आपको हमेशा उजाले में रहना चाहिए। डिम लाइट में न रहें। 

कैसे बनाएं आई मास्क?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Geetika Mittal Gupta (@drgeetika)

  • आई मास्क बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें। 
  • अब कॉटन पैड को बीच में से काट लें। 
  • इन कॉटन पैड को कद्दूकस किए हुए रस में भिगोकर रखें। 
  • अब कॉटन पैड को एक कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रख दें। 

इसे भी पढ़ें: DIY: इन 3 आसान होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

कैसे करें आई मास्क का इस्तेमाल?

  • इन कॉटन पैड को आंखों के नीचे लगाएं। 
  • कुछ देर बाद इसे हटा लें। 
  • अब आंखों को ठंडे पानी से धो लें। 
  • इस डीआईवाई मास्क के उपयोग से आंखों की थकान कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इन होममेड अंडर आई मास्क से पाएं डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा

इस मास्क के अन्य फायदे

eye mask benefits

  • नींद की कमी और स्क्रीन पर ज्यादा देर देखने के कारण आंखें सूजने लगती हैं। आंखों की सूजन के कारण चेहरा भद्दा नजर आता है। सूजन को कम करने के लिए आई मास्क फायदेमंद होते हैं। इस मास्क को आंखों के नीचे लगाने से आंखों की सूजन कम हो जाएगी। 
  • थकान, सन एक्सपोजर और स्किन कलर में बदलाव के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। डार्क सर्कल्स के भी टाइप होते हैं। डार्क सर्कल्स को हल्का करने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं, तो इस मास्क के उपयोग से यह हल्के हो जाएंगे। 
  • आंखों के नीचे भी स्किन ड्राई होने लगती है। ड्राई स्किन के कारण त्वचा पर खुजली हो सकती है। इस मास्क में खीरा का इस्तेमाल किया गया है। खीरा में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। 

 

 

 

आंखों की थकान को कम करने के लिए आप यह मास्क ट्राई करें ।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।