डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार हैं ये उपाय

खूबसूरत आंखें भला किसे नहीं पसंद? कहा जाता है कि आंखें वह सब कुछ बता देती हैं जो हमारी जुबान कह नहीं पाती है। इसलिए कहा जाता है कि आंखों का खास खयाल रखना चहिए, लेकिन क्या हो जब आंखों के नीचे काले रंग के घेरे पड़ने लगे? यह आंखों की खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। डार्क सर्कल्स की परेशानी बेहद आम हो गई है। अक्सर इसे स्ट्रेस से जोड़कर देखा जाता है। इस समस्या के लिए बाजार में आपको महंगी महंगी आई क्रीम मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से इस परेशानी से निजात पाना चाहती हैं तो आपको मेरा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए।
एलोवेरा जेल आएगा

काम त्वचा संबंधी परेशानियों जैसे पिंपल, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलो वेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या चाहिए?
- फ्रेश एलोवेरा जेल
क्या करें?

- एक पौधे में से चमच की मदद से एलो वेरा जेल निकाल लें।
- अब इसे मिक्सी में पीस लें, ताकि इसमें कोई गांठ न बने।
- रात को सोने से पहले आंखों के नीचे एलो वेरा जेल लगाएं।
- कुछ देर दो उंगलियों की मदद से मसाज करें।
- रात भर इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- अगली सुबह साफ पानी से फेस वॉश कर लें।
- रोजाना अगर आप इस तरह आंखों के नीचे एलो वेरा जेल लगाएंगी तो डार्क सर्कल कम होंगे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट ने बताए डार्क सर्कल को ठीक करने के 3 उपाय, आप भी जानें
एलोवेरा ही क्यों?
- एलोवेरा त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है।
- आंखों की सूजन को कम करने के लिए भी एलो वेरा जेल का उपयोग किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एलो वेरा जेल में कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं, जो सूजन को कम करने का काम करते हैं।
- एजिंग साइंस की परेशानी होने पर भी आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:डार्क सर्कल्स को कम करेगा यह एक घरेलू उपाय
बादाम का तेल
बादाम का तेल न केवल बालों बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे पड़े हैं तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- आधा चम्मच नींबू का रस
क्या करें?
- एक चम्मच बादाम के तेल में आधा चम्मच नींबू का रस डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- इस मिक्सचर को अपनी आंखों के नीचे लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा धो लें।
- अगर हफ्ते में दो बार आप इस तरह आंखों के नीचे बादाम के तेल का इस्तेमाल करेंगी तो डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।
बादाम का तेल और नींबू क्यों?
- नींबू में एक्टिव इंग्रेडिनेट्स होते हैं, जो ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करते हैं।
- बादाम के तेल में तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को हेल्थी बनाने का काम करते हैं।
नोट: त्वचा पर नींबू का इस्तेमाल करते वक्त सावधान रहें। हाथ पर पैच टेस्ट करके जरूर देखें, ताकि आपको यह पता चल जाए कि यह आपकी स्किन पर कैसे रिएक्ट करेगा। नींबू के रस को कभी भी बिना डेल्युट किए बगैर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।