DIY: इन 3 आसान होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं खूबसूरत आंखें। खासतौर पर लडकियां आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं और मेकअप से आंखोंको खूबसूरत बढ़ाती हैं। लेकिन मेकअप से आंखों की खूबसूरती कुछ ही देर तक कायम रहती है।
आंखोंकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। घर में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली चीज़ों से तैयार होने वाले आई मास्क से आँखों के नीचे के डार्क सर्कल और झाइयों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे होममेड आई मास्क के बारे में जिनसे आप अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकती हैं।
दूध और बेकिंग सोडा का आई मास्क

दूध का इस्तेमाल आँखों की थकान दूर करने का एक कारगर नुस्खा है। दूध में बेकिंग सोडा मिलाकर आई मास्क तैयार किया जाता है।
आवश्यक सामग्री
- कच्चा दूध - 4 बड़े चम्मच
- बेकिंग सोडा - 2 बड़े चम्मच
बनाने का तरीका
- एक छोटे बाउल में दोनों सामग्रियों को डालें।
- दोनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं हुए पेस्ट तैयार करें।
- तैयार पेस्ट को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।
- आई मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका
- तैयार मास्क को आँखों के नीचे के भाग में लगाएं।
- 20 मिनट तक लगा रहने दें और आँखें बंद करके लेट जाएं।
- फ्रिज में रखने की वजह से ये आँखों को ठंडक प्रदान करेगा।
- 20 मिनट बाद चेहरा और आँखें पानी से धो लें।
- इस मास्क का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें इससे आँखों के नीचे की झुर्रियों से राहत मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें: डार्क सर्कल और आंखों के नीचे की झुर्रियों से हैं परेशान? ये 8 अंडर आई क्रीम कर सकती हैं मदद
पाइन एप्पल और हल्दी का आई मास्क

पाइन एप्पल यानी कि अनानास में त्वचा को खूबसूरती प्रदान करने वाले कई गुण पाए जाते हैं, साथ ही हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा के कई विकारों को दूर करते हैं। इन दोनों के मिश्रण से तैयार आई मास्क आंखों के नीचे की सूजन को कम करके आंखों को खूबसूरत बनाता है।
आवश्यक सामग्री
- अनानास का रस - 4 चम्मच
- हल्दी पाउडर -1 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- ये आई मास्क बनाने के लिए दोनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
- तैयार पेस्ट को आँखों के नीचे वाले भाग पर अच्छी तरह से लगाएं।
- लगभग 25 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें जिससे ये त्वचा में अवशोषित हो जाए।
- आई मास्क सूखने पर चेहरा पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- ठंड के मौसम में चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
- इस आई मास्क के हफ्ते में एक दिन इस्तेमाल से आँखों के नीचे की सूजन कम हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी करने लगेंगी कूल आई जेल मास्क का इस्तेमाल
कॉफी और शहद का आई मास्क

कॉफी और शहद से बने इस होममेड आई मास्क से आँखों की खूबसूरती तो बढ़ाई ही जा सकती है। आँखों के नीचे के काले घेरों से भी छुटकारा मिलता है।
आवश्यक सामग्री
- कॉफी पाउडर - 1 चम्मच
- शहद -1 चम्मच
- विटामिन ई कैप्सूल- 4 -5
बनाने का तरीका
- ये आई मास्क बनाने के लिए कॉफी पाउडर और शहद को आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
- विटामिन ई कैप्सूल से तेल बाहर निकाल लें और कॉफी और शहद के मिश्रण में मिलाएं।
- सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
- आई मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका
- तैयार मास्क को आँखों के नीचे लगाएं या कॉटन पैड को मिश्रण में डिप करके बंद आंखों में रखें।
- लगभग 15 मिनट तक आंखों को बंद रखें और आराम की मुद्रा में लेटे रहें।
- 15 मिनट बाद कॉटन पैड को आंखों से हटाएं।
- यदि आपने आंखों के नीचे आई मास्क लगाया है तो चेहरा पानी से धुलें।
- इस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से आंखों की थकान दूर हो जाती है।
ये सभी आई मास्क पूरे तरह से प्राकृतिक हैं और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट कर लें या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।