इन होममेड अंडर आई मास्क से पाएं डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा

क्या आपकी आंखों के नीचे काले घेरे आपको हर जगह शर्मिंदा कर देते हैं ?
क्या आप इन्हें हटाने के लिए कई उपाय आजमा चुकी हैं लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है ?
लगातार लैपटॉप में काम करने और खराब लाइफ स्टाइल या नींद पूरी न होने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल होने की समस्या एक आम समस्या है। खासतौर पर लड़कियों में ये समस्या उनकी खूबसूरती पर ग्रहण लगा देती है।
लड़कियां डार्क सर्कल ठीक करने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं और महंगे उत्पादों का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन आंखों के नीचे के काले घेरे कम नहीं होते हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ होममेड अंडर आई मास्क के बारे में जिनके इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल तो हटा ही सकती हैं, साथ ही आंखों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकती हैं।
नारियल तेल से मसाज

नारियल का तेल आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है। आपको इसके इस्तेमाल के लिए नियमित रूप से आँखों के नीचे 5 मिनट तक नारियल तेल की कुछ बूंदों से मसाज करनी है। अच्छे परिणामों के लिए सोने से पहले नियमित रूप से आंखों के नीचे नारियल तेल से मसाज करें। इस प्रक्रिया को 1 महीने तक करने से आपको डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: इन 3 आसान होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती
आलू और गुलाब जल अंडर आई मास्क

आवश्यक सामग्री
- आलू -1
- गुलाब जल -1 /2 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- इस आई मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें।
- कद्दूकस किए गए आलू में गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।
- इसके इस्तेमाल से पहले चेहरा क्लीन्ज़र से साफ़ करें।
- तैयार आई मास्क को आंखों के नीचे अच्छी तरह से लगाएं।
- 20 मिनट तक आंखें बंद करके आराम की मुद्रा में लेट जाएं।
- 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।
- इस अंडर आई मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 3 बार करें।
- बहुत जल्द ही आंखों के नीचे डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा।
टमाटर और दही का अंडर आई मास्क

आवश्यक सामग्री
- टमाटर -1
- दही -1 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका

- सबसे पहले टमाटर को पीसकर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को एक बाउल में डालें और इसमें दही मिलाकर फाइन पेस्ट बनाएं।
- अंडर आई मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
- इस मास्क के इस्तेमाल से पहले चेहरे और आँखों को पानी से धोकर सुखा लें।
- आंखों के नीचे अच्छी तरह से ये मास्क अप्लाई करें।
- आराम की मुद्रा में आंखें बंद करके लेट जाएं।
- 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।
- हफ्ते में 2 बार इस अंडर आई मास्क का इस्तेमाल करें।
- इसके इस्तेमाल से बहुत जल्दी डार्क सर्कल ठीक हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें:डार्क सर्कल और लटकती त्वचा को एक हफ्ते में करें ठीक
अंडर आई मास्क के फायदे

दिनभर काम करने के बाद आंखें थकान महसूस करती हैं और खराब लाइफस्टाइल या अनुचित खान-पान आँखों के नीचे काले घेरों या डार्क सर्कल की समस्या को जन्म देता है। आंखों के नीचे की जगह पर मास्क का इस्तेमाल त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ झुर्रियों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं, यही नहीं इन मास्क का नियमित इस्तेमाल डार्क सर्कल ठीक करके आंखों को स्वस्थ बनाए रखता है। आलू और गुलाब जल(गुलाब जल के आँखों के लिए फायदे) के आई मास्क में आलू में मौजूद कुछ एंजाइमों में विरंजन गुण होते हैं वहीं गुलाब जल आँखों के नीचे की त्वचा के लिए चमत्कारिक रूप से काम करता है। टमाटर और दही के अंडर आई मास्क में टमाटर लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है यह काले घेरे से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। दही भी अपने लैक्टिक एसिड गुणों की वजह से एक उत्कृष्ट सामग्री है जो काले धब्बे को दूर करने में मदद करता है। इस तरह से यहां बताए गए सभी आई मास्क मुख्य रूप से डार्क सर्कल के लिए प्रभावी रूप से काम करते हैं।
यह आई मास्क पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।