जानें आंखों की सूजन कम करने के तरीके

जब भी आप सुबह उठती हैं तो आपकी आंखें सूजी रहती हैं? आंखों की सूजन के कई कारण हैं। इस परेशानी से जूझ रहे लोग अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल चीज़ों की मदद से इस समस्या से निजात पाना चाहती हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों के इस्तेमाल से आंखों की सूजन कम हो जाएगी। साथ ही, ऐसा न हो इसके लिए आपको क्या करना चाहिए।
पफी आईज का कारण
- डॉक्टर द्वारा 9 घंटे की नींद लेने के लिए कहा जाता है। नींद के कमी के कारण ने केवल थकान महसूस होती है बल्कि आंखों में सूजन आ जाती है। इसलिए आपको अपनी नींद से कोई समझौता नहीं करना चाहिए।
- डिहाइड्रेशन के कारण भी आंखों में सूजन आने लगती है। इसलिए आपको प्रयाप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। साथ ही स्किन को भी हाइड्रेट रखना चाहिए।
- जरूरत से ज्यादा कंप्यूटर की स्क्रीन पर देखने के कारण आंखें थक जाती हैं, जिसके कारण सूजन आने लगती है। इसलिए आपको अपने स्क्रीन टाइम पर भी खास ध्यान देना चाहिए।
- एलर्जी भी इसका एक कारण है। गलत प्रोडक्ट के इस्तेमाल से भी यह परेशानी हो सकती है।
ठंडा दूध
क्या चाहिए?
- ठंडा दूध
- कॉटन पैड
इसे भी पढ़ें:Home Remedies: पफी आईज के लिए ये घरेलू नुस्खे होंगे बेहद कारगर
क्या करें?
- ठंडे दूध में कॉटन पैड को भिगो लें।
- अब इसे अपनी आंखों के ऊपर लगा लें।
- करीब 10 मिनट तक कॉटन पैड को आंखों पर लगा रहने दें।
- ऐसा रोजाना करने से पफी आईज की परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें:Puffy Eyes : इन हैक्स को फॉलो कर पफी आईज से मिल सकती है राहत
विटामिन ई तेल
क्या चाहिए?
- शुद्ध विटामिन ई ऑयल
- ठंडा पानी
- कॉटन पैड
क्या करें?
- एक बाउल में ठंडा पानी डालें।
- अब इसमें दो चम्मच विटामिन ई ऑयल डालें।
- तेल और पानी को अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें कॉटन पैड को भिगो लें और अपनी आंखों के ऊपर लगाएं।
- थोड़ी ही देर में आपको राहत महसूस होगी।
- आंखों की सूजन कम करने के लिए आप रोजाना विटामिन ई के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये हैक्स भी आएंगे काम
- आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप जेड रोलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह फेशियल मसल्स को रिलैक्स करने का काम करता है।
- रोजाना ठंडे पानी से चेहरा धोएं। ऐसा करने से भी आंखों की सूजन कम होती है।
- आंखों की नीचे क्रीम या तेल की मदद से मसाज करने से भी फायदा होगा।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। खासतौर पर बात जब आंखों की आती है, तो आपको ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।