Karwa Chauth Puja Samagri List 2025: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? यहां जानें पूरी लिस्ट

Karwa Chauth Puja Samagri: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन का निर्जला व्रत रखती हैं, ताकि उनके पति की आयु लंबी हो सके। करवा चौथ के दिन पूजा का अहम महत्व होता है। इसलिए महिलाएं हर एक चीज का ध्यान जरूर रखती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम थाली में रखने वाली सामग्री को भूल जाते हैं। ऐसे में आप आर्टिकल में पूरी लिस्ट को ध्यान से पढ़ें और करवा चौथ की पूजा में जरूरी सामान को जरूर रखें। इससे आपकी करवा चौथ की पूजा अच्छे से पूरी हो पाएगी। साथ ही व्रत को पूरा करने के लिए सभी सामान आपके पास मौजूद होगा।
करवा चौथ पूजा के लिए जरूरी सामग्री लिस्ट
- करवा चौथ में पूजा सामग्री में सबसे पहले आपको मिट्टी या पीतल का करवा जरूर लेना है।
- इसके बाद आपको मिट्टी के दीपक को पूजा की सामग्री में जरूर शामिल करें। इसमें ही पूजा का दीया जलाया जाएगा।
- रौली और चावल भी जरूर लें पूजा के लिए तिलक और अक्षत के रूप में।
- फूल और माला देवी-देवताओं के पूजन के लिए जरूर होनी चाहिए।
- चलनी भी आपको पूजा सामग्री में जरूर रखना है। इसी से आप चांद देखेंगी।
- फल और मिठाई पूजा के बाद भोग के रूप में चढ़ाई जाती हैं। इसलिए आप इसे भी थाली में जरूर रखें।
- करवा चौथ कथा की पुस्तक व्रत कथा सुनने के लिए आवश्यक।
- करवा माता का केलेंडर भी पूजा में जरूरी होता है।
करवा चौथ की पूजा सामग्री में भगवान को चढ़ाने वाला सामान
- करवा चौथ पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। ऐसे में उनके वस्त्र जरूर होते हैं, जो उन्हें चढ़ाए जाते हैं। ऐसे में आप लाल साड़ी या चुनरी और भगवान शिव के लिए भी लाल वस्त्र ले सकती हैं।
- सिंदूर, बिंदी, मेहंदी और काजल श्रृंगार की सामग्री, जो सौभाग्य का प्रतीक है। उसे भी आपको जरूर लेना चाहिए। जिसे आप भगवान को अर्पित करेंगी।
- चूड़ियां, बिछिया और मंगलसूत्र आप चाहें तो भगवान को चढ़ाने के लिए ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या अविवाहित लड़कियां रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? पंडित जी से जानें सही उत्तर
करवा चौथ पर आप भी पूजा सामग्री में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों का खास ध्यान रखें। यह सभी चीजें जरूरी होती हैं। इन सभी सामग्री के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। साथ ही पूजा भी सही तरीके से पूरी नहीं हो पाती है। इसलिए आपको इन सामग्री को जरूर लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:
करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? यहां जानें पूरी लिस्ट
करवा चौथ पर मिट्टी का करवा ही क्यों होता है शुभ? जानें इसका रहस्य और पूजा विधि
करवा चौथ के व्रत में नहीं लगेगा कोई दोष, इस विधि से करें संपूर्ण पूजा
करवा चौथ की सुबह सरगी की थाली में जरूर रखें चीजें, मिलेगा वैवाहिक सुख
करवा चौथ के अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और त्योहार को बनाएं खास
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
- करवा चौथ की पूजा सामग्री में क्या-क्या जरूरी होता है?
- करवा चौथ की पूजा सामग्री में करवा, छलनी और सुहाग के सामान जरूरी होते हैं।
- करवा चौथ पूजा सामग्री में क्या भगवान की तस्वीर भी चाहिए होती है?
- जी हां, इसमें भगवान की तस्वीर भी जरूरी होती है।
- करवा चौथ पर अहम सामग्री क्या होती है?
- इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर और करवा जरूरी होता है।
- करवा चौथ की पूजा सामग्री का इस्तेमाल कब होता है?
- करवा चौथ की पूजा सामग्री का इस्तेमाल पूजा के दौरान होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।