image

क्या अविवाहित लड़कियों को रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत? पंडित जी से जानें

 करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं, लेकिन कई बार इसे अविवाहित लड़कियां भी रखती नजर आती हैं। रात को चांद देखकर ही इस व्रत को पूरा करती हैं, लेकिन क्या अविवाहित लड़कियों का व्रत रखना सही है? पंडित जी से आर्टिकल में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-06, 17:50 IST

करवा चौथ का त्योहार इस साल 10 अक्टूबर शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, और चांद को देखकर पूजा करती हैं। इसके बाद अपने व्रत का पारण करती हैं, लेकिन कई जगह पर कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत करती हैं, ताकि उन्हें अच्छा वर मिल सके, लेकिन सवाल यह है कि क्या उन्हें इस व्रत को करना चाहिए? आइए एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इस विषय में हमारे शास्त्र और पुराण क्या कहते हैं?

करवा चौथ व्रत का धार्मिक और शास्त्रीय आधार क्या है?

  • करवा चौथ को शास्त्रों में करक चतुर्थी व्रत के नाम से जाना गया है। यह व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
  • इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्र दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती तथा भगवान गणेश की आराधना करती हैं।
  • स्कंद पुराण, भविष्योत्तर पुराण, और कुछ अन्य धर्मग्रंथों में करक चतुर्थी व्रत का उल्लेख मिलता है। इन ग्रंथों में स्पष्ट कहा गया है कि यह व्रत पत्नियों द्वारा अपने पति की दीर्घायु और कल्याण हेतु किया जाना चाहिए।
  • शास्त्रों में इस व्रत का उद्देश्य पति की रक्षा और सौभाग्य की स्थिरता बताया गया है। इसलिए सुहागिन महिलाएं इस व्रत को करती हैं।

1 - 2025-10-06T160229.596

क्या अविवाहित लड़कियां रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत?

धर्मशास्त्रों में करवा चौथ का व्रत अविवाहित लड़कियों के लिए जरूरी नहीं होता है। इस व्रत का मूल आधार पातिव्रत्य धर्म का पालन करना होता है, जो विवाहित स्त्रियों की निष्ठा, समर्पण और पति के प्रति कर्तव्य को दर्शाता है। हालाकि, शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि कोई भी स्त्री या पुरुष यदि श्रद्धा, संयम और भक्ति के साथ कोई व्रत या उपवास करता है, तो उसका पुण्य फल अवश्य प्राप्त होता है। इसलिए यदि अविवाहित लड़कियां अपनी भक्ति और श्रद्धा से देवी पार्वती की आराधना करते हुए अपने भविष्य के शुभ विवाह की कामना से यह व्रत रखना चाहे, तो वह रख सकती हैं। साथ ही चांद को देखकर व्रत खोल सकती हैं।

2 - 2025-10-06T160231.562

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth : क्या अपने Boyfriend या मंगेतर के लिए भी रखा जा सकता है करवा चौथ का व्रत?

अविवाहित लड़कियों को करवा चौथ कैसे रखना चाहिए?

  • अगर आप भी शादी से पहले करवा चौथ का व्रत रखती हैं, तो इसमें आप माता पार्वती को स्मरण करके इस व्रत को धारण करें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देते समय देवी पार्वती से एक योग्य, धर्मनिष्ठ और प्रेमपूर्ण जीवनसाथी की प्रार्थना करें।
  • अविवाहित लड़कियां इस व्रत में फलाहार और जल ग्रहण कर सकती हैं। इस व्रत को निर्जला रखने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के साथ ही जरूर सुने यह कथाएं  

करवा चौथ का व्रत रखते समय आपको कुछ खास बातों को ध्यान में जरूर रखना जरूरी है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;