Karwa Chauth Sargi Item List 2025: करवा चौथ की सुबह सरगी की थाली में जरूर रखें चीजें, मिलेगा वैवाहिक सुख

Karwa Chauth Sargi Thali Items: करवा चौथ की तैयारियां महिलाएं काफी समय पहले से करने लगती हैं। करवा चौथ पर पहनने के लिए कपड़े हो या ज्वेलरी हर चीज अच्छी पसंद करती हैं, ताकि वो इस त्योहार के दिन सबसे अलग नजर आ सके, लेकिन करवा चौथ पर अहम होती है सरगी की थाली। इस थाली को सासू मां द्वारा बहू को दी जाती है। इसमें खाने के सामान से लेकर सुहाग का सारा सामना होता है। यह आशीर्वाद के रूप में दिया जाता है। साथ ही इसका इस्तेमाल व्रत के दौरान किया जाता है। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं थाली में क्या अहम होता है?
करवा चौथ सरगी थाली (Karwa Chauth Sargi Thali Itmes 2025)
- ताजे फल
- सुहाग की वस्तुएं
- मेहंदी
- पान और सुपारी
- नारियल
- पानी
- मेवे
- हलवा या खीर
- मीठे व्यंजन
- पका हुआ भोजन
सरगी की थाली में क्या रखना जरूरी होता है?
- सरगी की थाली में सेवइयां सबसे ज्यादा जरूरी होती है। इसलिए इसे थाली में जरूर दिया जाता है। इसे सास खुद बनाकर अपनी बहू को खिलाती है, ताकि पूरे दिन उसका पेट भरा रहे। इसमें फल, सूखी मेवा और फीकी और मीठी मठ्ठी दी जाती है।
- सरगी की थाली में सुहाग की वस्तुएं रखना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि ये वस्तुएं अखंड सौभाग्य का प्रतीक होती हैं। सास अपनी बहू को इन्हें आशीर्वाद स्वरूप देती हैं। इसमें साड़ी और श्रृंगार का सामान सभी शामिल होता है।
- मेहंदी सरगी की थाली में जरूरी होती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि इससे सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसे बहू अपने हाथों में जरूर सजाती हैं।
सरगी की थाली में जरूर होते हैं मीठे व्यंजन
- सरगी की थाली में मीठे व्यंजन को जरूर रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मिठास जीवन में मधुरता और संतुष्टि लाती है, जो वैवाहिक रिश्ते की नींव है। इसलिए सास मिठाई को जरूर थाली में सजाती हैं।
- नारियल को शुभ, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे थाली में रखना करवा माता के आशीर्वाद को आमंत्रित करता है।
- कुछ क्षेत्रों में पान और सुपारी को भी सरगी में शगुन के तौर पर रखा जाता है। यह परंपरा शुभता और व्रत के सफल संकल्प का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए सरगी की थाली में इसे जरूर रखा जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या अविवाहित लड़कियां रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? पंडित जी से जानें सही उत्तर
सरगी की थाली सजाने के लिए टिप्स
- सरगी की थाली में सबसे पहले लाल कपड़ा रखना चाहिए।
- इसके बाद थाली में मीठी चीजों को रखें।
- फिर इसमें सुहाग का सामान रखना है।
- इसके बाद आपको सरगी की थाली में नमकीन चीजों को रखना है।
सरगी की थाली में ये चीजें शामिल करने से न केवल आपको पूरे दिन करवा चौथ का व्रत रखने की शक्ति मिलेगी, बल्कि सास का आशीर्वाद का आशीर्वाद मिलेगा। पति के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी।
इसे भी पढ़ें:
करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? यहां जानें पूरी लिस्ट
करवा चौथ पर मिट्टी का करवा ही क्यों होता है शुभ? जानें इसका रहस्य और पूजा विधि
करवा चौथ के व्रत में नहीं लगेगा कोई दोष, इस विधि से करें संपूर्ण पूजा
करवा चौथ का व्रत क्या भगवान कृष्ण के लिए रखा जा सकता है?
करवा चौथ की सुबह सरगी की थाली में जरूर रखें चीजें, मिलेगा वैवाहिक सुख
करवा चौथ के अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और त्योहार को बनाएं खास
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
- करवा चौथ की सरगी में कौन सा सामना जरूरी होता है?
- करवा चौथ की सरगी में मीठा और सुहाग का सामान जरूरी होता है।
- करवा चौथ की सरगी कौन देता है?
- करवा चौथ की सरगी सासू मां के द्वारा दी जाती है।
- करवा चौथ की सरगी में मिले सामान का क्या करना चाहिए?
- करवा चौथ की सरगी में मिले सामान को त्योहार के दिन इस्तेमाल करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।