WHITE YOLK BENEFITS

अंडे का कौन सा हिस्सा ज्यादा फायदेमंद है? पीला या सफेद

कुछ लोग अंडे के सफेद भाग को ज्यादा फायदेमंद समझ कर खाते हैं तो कुछ अंडे के पीले हिस्से को पोषक तत्वों का भंडार मानते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कौन ज्यादा फायदेमंद है।
Editorial
Updated:- 2023-10-25, 11:46 IST

What Is The Healthiest Part Of An Egg: अंडा एक कंप्लीट फूड है। इस प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत माना जाता है। इसका दो हिस्सा होता है। एक सफेद जिसे हम एग व्हाइट के नाम से जानते हैं और दूसरा पीला जिसे हम जर्दी या एग यॉल्क के नाम से जानते हैं। यह दोनों मिलकर ही एक कंपलीट एग बनता है। हालांकि कुछ लोगों का सवाल होता है कि अंडे का कौन सा भाग ज्यादा फायदेमंद है? कुछ लोग पीले वाले भाग पर ज्यादा फोकस करते हैं तो कुछ सफेद भाग पर, आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में जानकारी दे रहे हैं Dr Prateek Chaudhary,Consultant interventional cardiologist and electrophysiologist, Asian Hospital

एग यॉल्क बनाम एग व्हाइट (which part of egg is more beneficial for health)

Which is healthier egg white or yolk

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अंडे का दोनों ही भाग फायदेमंद होता है। दोनों में ही जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह खाने वाले व्यक्ति पर डिपेंड करता है कि उसे कब और किस चीज की जरूरत है।

 एग व्हाइट

एक्सपर्ट कहते हैं कि जिन लोगों को दिल की बीमारी होती है या कोलेस्ट्रॉल हाई होता है, उन्हें अंडे का सफेद हिस्सा खाने की सलाह दी जाती है। इसमें फैट ना के बराबर होता है और ये शरीर को प्रोटीन प्रदान करता है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। वहीं जो लोग वजन घटाने पर फोकस करते हैं उन्हें अंडे का सफेद भाग खाने की सलाह दी जाती है। जो लोग इस फेज में हैं उनके लिए सफेद भाग ज्यादा फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-अंडा ज्यादा खाने से क्या नुकसान हो सकता है?

एग यॉल्क

Why eat egg white and not yolk

अंडे के पीले हिस्से की बात करें तो इसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन ए की मौजूदगी होती है जो आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद है। दुबले पतले लोगों को भरपूर पोषण लेने के लिए एग का पूरा हिस्सा खाने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर अंडे का दोनों ही भाग फायदेमंद है। आप अपने स्वास्थ्य और जरूरत के हिसाब से इसका सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट यह भी करते हैं कि सीमित मात्रा में अंडे का सेवन करने से कोई दिक्कत नहीं होती।जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें-ABC ड्रिंक से कीजिए दिन की शुरुआत, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।