अंडा या दही: सर्दियों में बालों के लिए काैन है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में हमारी स्किन रूखी और बेजान तो हाे ही जाती है, बालों के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। बालों की नेचुरल तरीके से केयर करने के लिए अक्सर लोग अंडा या दही का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों ही पुराने देसी नुस्खों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं, क्योंकि ये सच में बालों को जबरदस्त फायदा पहुंचाते हैं।
ऐसे में कई बार लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि सर्दियों में बालों में अंडा लगाना सही है या फिर दही। अगर आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहती हैं, तो लखनऊ में Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर इसके बारे में जानकारी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि दोनों किस तरह काम करते हैं और सर्दियों में आपके लिए कौन-सा बेहतर ऑप्शन है। आइए जानते हैं-
कमजोर बालों को मजबूत बनाता है अंडा
अंडा बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। साथ ही बालों की ग्रोथ भी तेज करता है। इसमें प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन ए-डी और ई, जिंक और सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आपके बाल बहुत टूट रहे हैं, बहुत पतले हो गए हैं, हीट स्टाइलिंग या कलरिंग से खराब हो गए हैं, बेजान और ड्राई नजर आते हैं, तो अंडा बालों के टूटने को कम करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
इसे भी पढ़ें: हीट स्टाइलिंग से कमजोर हो रहे हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें इन्हें स्ट्रॉन्ग करने के टिप्स
बालों में अंडे लगाने का आसान तरीका क्या है?
- एक से दाे अंडे को फेंट लें।
- इसमें थोड़ा ऑलिव ऑयल या ऐलोवेरा जेल मिलाएं
- इसे बालों में आधे घंटे के लिए लगाकर रखें
- इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें
- अगर आपके बाल कमजोर, रूखे और टूटने वाले हैं, तो सर्दियों में अंडा आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।
रूखेपन, डैंड्रफ और खुजली से छुटकारा दिलाता है दही
सर्दियों में सबसे बड़ी समस्या होती है सूखे स्कैल्प और डैंड्रफ की। दही एक बेहद नरम और ठंडक देने वाला ऑप्शन है, जो स्कैल्प को शांत करता है। दरअसल, दही में प्रोबायोटिक्स, विटामिन बी5, कैल्शियम, लैक्टिक एसिड अच्छी मात्रा में पाई जाती है। ये डैंड्रफ को कम करते हैं। इससे खुजली में भी आराम मिलता है और स्कैल्प का pH लेवल बैलेंस होता है। अगर आप बालों में दही लगाती हैं, तो इससे बाल ज्यादा मुलायम और स्मूथ होते हैं।
दही को बालों पर कैसे लगाएं?
- सादा दही सीधे बालों पर लगा सकती हैं
- चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या चावल का पानी मिला लें
- अगर आपके बाल सूखे, फूले हुए, फ्रिजी या डैंड्रफ वाले हैं, तो दही सर्दियों में ज्यादा अच्छा रहेगा।
सर्दियों में कौन बेहतर है- अंडा या दही?
दोनों ही अच्छे हैं, लेकिन आपके बालों की जरूरत पर आपको इनका इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल ज्यादा मजबूत हों, उनका टूटना कम हो जाए, तेजी से बालों की ग्रोथ हो तो आप अंडे लगा सकती हैं। वहीं अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहती हैं, नमी और हाइड्रेशन, मुलायम और स्मूद बालों के लिए आप दही चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मोटे और घने नजर आ सकते हैं बाल, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
तो अगर बाल कमजोर लगें तो अंडा और जब सूखे या डैंड्रफ वाले लगें तो दही का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि पैच टेस्ट करना न भूलें।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।