health benefits of abc drink

ABC ड्रिंक से कीजिए दिन की शुरुआत, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

सेहत के लिहाज से एबीसी जूस काफी फायदेमंद है। बॉडी डिटॉक्स करने से लेकर वजन घटाने तक में इसके कई फायदे हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-23, 15:49 IST

ABC Drink: अच्छी सेहत के लिए लोग अपने दिन की शुरुआत कई तरह के ड्रिंक से करते हैं। जैसे नींबू पानी शहद और नींबू का ड्रिंक, गर्म पानी, वगैरह-वगैरह। वहीं इन दोनों एबीसी जूस काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और अपने रूटीन में शामिल कर रहे हैं। आखिर क्या है यह एबीसी जूस? इससे क्या फायदा होता है ? आईए जानते हैं। इस बारे में जानकारी दे रही है हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर नूपुर रोहतगी।

क्या है ABC ड्रिंक?

carrot and apple

एबीसी जूस तीन तरह के फलों को मिलकर बनाया जाता है। ए यानी कि Apple (सेब), बी यानी  Beetroot (चुकंदर) सी यानी Carrot (गाजर)। इन तीनों फलों के साथ अदरक एड करके  बनाया जाता है ABC जूस। यह जूस सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और कई तरह के मिनरल्स जैसे कॉपर, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम जिंक,की मौजूदगी होती है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले कुछ जबरदस्त फायदे के बारे में।

क्या है ABC ड्रिंक के चार जबरदस्त फायदे?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DrNoopur Rohatgi|Yoga&Homoeopathy (@yogabydrnoopur)

  • एबीसी जूस पीने से ब्लड में आयरन के लेवल को मेंटेन करने में मदद मिलती है। इससे खून भी साफ होता और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है।
  • सुबह सवेरे इस जूस को पीने से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा काफी कम होता है। यह शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं।
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह जूस पीने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह फ्री रेडिकल्स की मौजूदगी के कारण होने वाले नुकसान को काम करता है।
  • एबीसी जूस पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। दरअसल इस जूस में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, इससे डाइजेस्टिव सिस्टम और वजन प्रबंधन करने में भी मदद मिलती है। कांसेपशियन की समस्या में भी फायदा पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें-Karwa Chauth: करवा चौथ से महीने भर पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, दिखेगा गजब का ग्लो

कैसे बनाएं ABC ड्रिंक?


  • इसे बनाने के लिए चाहिए गाजर चुकंदर, सेब, नींबू, अदरक
  • गाजर चुकंदर सेब और अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर धो लीजिए।
  • अब इसे ब्लेंडर या जूसर में डालकर इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और इसे ग्राइंड कर लीजिए।
  • जूस बन जाए तो इसे पल्प के साथ ही गिलास में निकाल लीजिए इसमें स्वादानुसार नींबू मिलाकर सेवन कीजिए।

 यह भी पढ़ें-ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।