इन 5 चीजों को खाने के बाद लगती है बहुत प्यास, एक्सपर्ट से जानें कारण

बता दें कि कुछ चीजों को खाने के बाद महिलाओं को प्यास लगती है, ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
what food makes you thirsty
what food makes you thirsty

कुछ चीजों का सेवन करने के बाद अक्सर महिलाओं को प्यास लगती है। इसके पीछे शरीर में सोडियम, शुगर की अधिकता और डिहाइड्रेशन के कारण होते हैं। ऐसे में जानते हैं कि किन चीजों को खाने के कारण ये समस्या पैदा होती है और इसके पीछे क्या कारण है। इसके लिए हमने क्लिनिकल डाइटीशियन एवं कंसल्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट कनिक्का मल्होत्रा से बात की है। जानते हैं क्या कहा उन्होंने...

किन चीजों को खाने के बाद प्यास लगती है?

  • नमकीन स्नैक्स: नमकीन स्नैक्स जैसे चिप्स और फ्राइड आइटम में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इससे खून में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है और शरीर संतुलन बनाने के लिए ज्यादा पानी की मांग करता है।

1 (13)

  • मिठाइयां और शुगर वाले फूड: मिठाइयां और शुगर वाले फूड शरीर में ग्लूकोज के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं। जब ब्लड शुगर ज्यादा होता है, तो किडनी इसे यूरिन के माध्यम से बाहर निकालती है, जिससे पानी की कमी महसूस होती है।
  • मसालेदार खाना: मसालेदार खाना शरीर का तापमान और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है, जिससे पसीना आता है और डिहाइड्रेशन के कारण प्यास बढ़ती है।
  • प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड: प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड में प्रिजरवेटिव, सोडियम और एडिटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर की पानी की कमी कर देते हैं। ऐसे में शरीर ज्यादा पानी मांगने लगता है।
  • कैफीन और अल्कोहल: कैफीन और अल्कोहल दोनों ही डाययूरेटिक होते हैं, जो मूत्र की मात्रा को बढ़ाते हैं। इससे शरीर से पानी जल्दी निकलता है और प्यास अधिक लगती है।

पानी की कमी को कैसे करें पूरा?

इन चीजो का सेवन संतुलित मात्रा में करना और रोज पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और ताजे फलों का सेवन करना डिहाइड्रेशन से बचाव में मदद कर सकता है। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं-

  • पानी का सेवन रोज कम से कम 8-10 गिलास करें।
  • नारियल पानी का सेवन रोज एक गिलास करें।
  • ताजे फलों का सेवन रोज एक प्लेट करें।

Expert (6)

  • यहां दी गई चीजों का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
  • अपने शरीर की पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रोज पानी पिएं।

एक्सपर्ट की राय

क्लिनिकल डाइटीशियन एवं कंसल्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट कनिक्का मल्होत्रा के मुताबिक, महिलाओं को यहां दी गई चीजों का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए। साथ ही नियमित रूप से पानीपीना, नारियल पानी व फ्रेश फल खाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें -पानी पीने के बाद भी आखिर क्यों लगती है इतनी प्यास? इन ड्रिंक्स को पीकर शरीर को रखें हाइड्रेट

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP