UTI Prevention Tips:महिलाओं में यूटीआई की समस्या काफी आम है और लगभग सभी महिलाओं को कभी न कभी इससे दो चार होना पड़ता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि 35 की उम्र के बाद यह समस्या और बढ़ सकती है। जी हां, यूटीआई की समस्या यूं तो महिलाओं को फर्टाइल एज या मेनोपॉज के आस-पास भी परेशान करती है। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि 35 की उम्र के बाद कई महिलाएं पेरिमेनोपॉज की शुरुआत से गुजरती हैं। ऐसे समय में शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर, महिलाओं की वजाइनल हेल्थ पर भी होता है। इस समय पर महिलाओं को यूटीआई अधिक परेशान कर सकता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर महिलाओं को यूरिन पास करने में जलन और तेज दर्द महसूस होता है। इसे ठीक करने के लिए अक्सर डॉक्टर एंटी-बायोटिक्स की सलाह देते हैं। लेकिन, लंबे वक्त तक एंटीबायोटिक्स भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में 35 की उम्र के बाद इससे बचने और यूटीआई को कम करने में घर में रखी कुछ चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसे देसी टॉनिक के बारे में बता रहे हैं, जिसे घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से बनाया जा सकता है और ये यूटीआई के खतरे को कम कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
35 की उम्र के बाद यूरिन इंफेक्शन के खतरे को कम कर सकती हैं ये देसी चीजें
- नीम में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह बैक्टीरियल ग्रोथ को बढ़ने से रोकता है। नीम इंफेक्शन्स से लड़ने के लिए, इम्यूनिटी भी मजबूत करता है।
- नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करता है और इंफेक्शन्स का खतरा कम करता है।
- धनिये के बीज, यूटीआई के लक्षणों को कम करने में मदद करते है। इनसे बैक्टीरियल ग्रोथ कम होती है।
- जीरे में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये इंफेक्शन को बढ़ने से रोकता है।
- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह यूटीआई में राहत दे सकती है। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह यूटीआई को कम कर सकती है।
- सेंधा नमक, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद करता है।
- नींबू यूरिन के पीएच को बैलेंस करके, बैक्टीरियल ग्रोथ को कम करता है।
- नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह यूरिन के रास्ते में इंफेक्शन की वजह से होने वाली सूजन को कम कर सकता है।
यह भी पढ़ें- UTI Prevention Tips: रोजाना करें ये 3 काम, यूटीआई से होगा बचाव
यूटीआई को कम करने में मदद कर सकता है यह देसी टॉनिक
सामग्री
- जीरा- 1 टीस्पून
- सेंधा नमक- 1 चुटकी
- नीम के पत्ते- 3-4
- धनिये के बीज- आधा टीस्पून
- नींबू- आधा
- पानी- 200 मि.ली.
विधि
- पानी में सभी चीजें डालकर इसे रंग बदलने और आधा रह जाने तक उबालें।
- अब इसमें नींबू का रस निचोड़ें।
- इसे रोजाना सुबह के समय पिएं।
यह भी पढ़ें- हर कुछ दिनों में हो जाता है यूटीआई? एंटी-बायोटिक्स की जगह इन घरेलू नुस्खों की लें मदद
35 की उम्र के बाद, यूटीआई को दूर करने में यह देसी टॉनिक आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों