Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

हर कुछ दिनों में हो जाता है यूटीआई? एंटी-बायोटिक्स की जगह इन घरेलू नुस्खों की लें मदद

महिलाओं में यूटीआई यानी  यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन काफी आम है। इसे दूर करने के लिए, आप एंटी-बायोटिक्स की जगह कई घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको यह बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Updated:- 2024-11-15, 12:00 IST
image

यूटीआई यानी कि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, महिलाओं को अक्सर परेशान करता है। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। महिलाओं में यह इंफेक्शन काफी आम है और लगभग हर महिला कभी न कभी अपनी लाइफ में इस परेशानी से दो-चार जरूर हुई है। पेशाब के मार्ग में इंफेक्शन हो जाने पर पेशाब में जलन, यूरिन पास करने में दर्द, बदबू या कम पेशाब जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसकी वजह से कई बार बहुत तेज जलन होती है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर इसे ठीक करने के लिए, डॉक्टर अक्सर एंटी-बायोटिक्स लेते हैं। लेकिन, एंटी-बायोटिक्स के साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में बार-बार एंटी-बायोटिक्स लेना भी सही नहीं है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से राहत पाने के लिए, आप इन 2 घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

यूटीआई के लिए चावल का पानी

rice water for uit

  • यूटीआई को दूर करने के लिए, चावल का पानी मदद कर सकता है। चावल का पानी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह ब्लेडर को आराम देता है और यूटीआई के लक्षणों को कम कर करता है।
  • यह हाइड्रेटिंग होता है और विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो यूरिनरी हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह यूटीआई के लिए जिम्मेदार, बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं।
  • इससे यूरिन में जलन, बदबू और व्हाइट डिस्चार्ज से भी छुटकारा मिलता है।
  • यह पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और यूरिन इंफेक्शन को दूर करता है।
  • इसके लिए 1 कटोरी चावल को धोकर किसी बर्तन में कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।
  • अब चावल को थोड़ा सा मैश कर लें ताकि चावल के गुण पानी में आ जाएं। इसे छानकर दिनभर पिएं।

यह भी पढ़ें- महिलाओं की आम समस्‍या UTI को कंट्रोल करते हैं ये 10 नुस्‍खे, जलन से भी मिलता है छुटकारा

यूटीआई दूर करने के लिए खाली पेट खाएं लहसुन

garlic for vaginal infection

  • यूटीआई दूर करने के लिए, लहसुन मदद कर सकता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।
  • लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है। यह बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। लहसुन, संक्रमण को फैलने से भी रोकता है।
  • खाली पेट लहसुन की एक कली मैश करके खाने ले आपको राहत मिल सकती है।
  • लहसुन के अर्क का सेवन करने से भी यूटीआई फैलाने वाले बैक्टीरिया दूर होते हैं।

 

यह भी पढ़े- हर कुछ दिनों पर हो जाता है यूटीआई? इन टिप्स से करें बचाव

यूटीआई को दूर करने में ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।