महिलाओं में पीरियड्स साइकिल शुरू होने से पहले और पीरियड्स खत्म होते वक्त कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। 45 से 55 साल की उम्र में महिलाओं को पीरियड्स बंद हो जाते हैं। इस स्थिति को मेनोपॉज कहा जाता है। वहीं, मेनोपॉज शुरू होने से पहले का वक्त पेरिमेनोपॉज कहलाता है। मेनोपॉज में हार्मोनल में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर, महिलाओं पर कई तरीके से होता है। इसकी वजह से मूड स्विंग्स, हॉट फ्लैशेज, कमजोरी महसूस होना और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं, मेनोपॉज में शरीर की गंध भी बदल जाती है। कुछ महिलाओं को इस दौरान, शरीर में अजीब सी गंध महसूस होती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। इसे मैनेज करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर जूही जैन, डायरेक्टर, स्त्री और प्रसूति विभाग, बर्थराइट बाइ रेनबो हॉस्पिटल्स, मालवीय नगर, दे रही हैं।
मेनोपॉज में शरीर की बदली हुई गंध को इन टिप्स से करें मैनेज ( How to get rid of menopausal body odor)
- मेनोपॉज में बदले हुए बॉडी ऑडर को मैनेज करने के लिए, कॉटन के और ढ़ीलें कपड़े पहनें। जिन कपड़ों में एयर पास हो सके, ऐसे कपड़े आपके लिए सही रहेंगे।
- बहुत अधिक चिपके हुए कपड़े पहने से बचें।
- दिन में 2 बार नहाएं। इससे पसीना कम आएगा। बगल, प्राइवेट पार्ट, ब्रेस्ट एरिया के पास और भी जिन जगहों पर अधिक पसीना आता है, उन्हें अच्छे से साफ करें।
- किसी विशेष गंध के बॉडी वॉश या क्लींजर का प्रयोग न करें। माइल्ड स्मैल वाले वॉश आपके लिए सही रहेंगे।
- फाइबर रिच डाइट लें। इससे हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है और पसीना भी कम आता है।
- फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डाइट, मेनोपॉज भी महिलाओं को और भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाती है।
- केमिकल वाले डिओडोरेंट न लगाएं। नेचुरल डिओडोरेंट का उपयोग करें। जिन डिओ में एल्युमिनयम होता है, उनका इस्तेमाल न करें।
- अगर आपके शरीर से बहुत अधिक गंध आ रही है और आपको आराम नहीं मिल रहा है, तो डॉक्टर से सलाह भी ले सकती हैं।
- तले-भुने और मसालेदार खाने से दूर रहें। कैफीन और एल्कोहल की वजह से भी गंध अधिक आ सकती है।
- इस दौरान, स्ट्रेस लेने भी बचें। स्ट्रेस की वजह से कोर्टिसोल हार्मोनल का लेवल बढ़ जाता है। इससे पसीना अधिक आता है और स्किन पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?
मेनोपॉज में शरीर की बदली हुई गंध को मैनेज करने के लिए, महिलाएं इन टिप्स की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें-मेनोपॉज के मुश्किल दौर को बनाएं आसान, रखें इन चीजों का ख्याल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों