मेनोपॉज के मुश्किल दौर को बनाएं आसान, रखें इन चीजों का ख्याल

मेनोपॉज के दौरान किसी भी महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। 45-50 साल के बीच महिलाओं में मेनोपॉज देखने को मिलता है। मेनोपॉज के लक्षण महिलाओं में कुछ समय पहले से नजर आना शुरु हो जाते हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। इन हार्मोनल बदलावों की वजह से कई महिलाओं को कई परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है। इस दौरान कुछ चीजों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। डाइटीशियन रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी है। उन्होंने बताया है कि मेनोपॉज के मुश्किल दौर को आसान बनाने के लिए किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं मेनोपॉज के लक्षणों और इस मुश्किल समय को आसान बनाने के टिप्स के बारे में।
मेनोपॉज के लक्षण
- पीरियड्स का अनियमित होना
- वजाइना में ड्राइनेस होना
- मूड स्विंग्स होना
- वजन बढ़ना
- सिरदर्द
- मेटाबॉलिज्म का धीमा होना
- नींद के पैटर्न में बदलाव
इन टिप्स को करें फॉलो
ओवर एक्सरसाइज न करें

मेनोपॉज के आस-पास अक्सर महिलाओं को कई सारी सलाहें दी जाती हैं। इस दौरान हार्मोनल बैलेंस के लिए एक्सरसाइज करना चाहिए ये तो सही है लेकिन अधिक एक्सरसाइज कर अपने शरीर को न थकाएं। अगर आप इतनी एक्सरसाइज कर रही हैं कि आपको 48 घंटे तक थकान महसूस हो रही है या फिर शरीर में दर्द का अनुभव हो रहा है तो असल में आप ओवर एक्सरसाइज कर रही हैं। एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करें लेकिन एक साथ ज्यादा एक्सरसाइज न करें।
लोगों की बातों पर न दें ध्यान
मेनोपॉज एक ऐसा समय है जो शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी किसी महिला के लिए मुश्किल भरा होता है। वजन बढ़ना, उम्र का एक पड़ाव तक पहुंच जाना, त्वचा में बदलावों का दिखाई देना और भी कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें लेकर महिलाएं स्ट्रेस लेने लगती हैं। यहां तक कि कई महिलाएं तो तस्वीरें क्लिक करवाने से भी परहेज करने लगती हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इस बदलाव को ग्रेसफुली एक्सेप्ट करें और किसी की बातों पर ध्यान न दें।
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज के लक्षणों को मैनेज करने के लिए हर महिला को पता होनी चाहिए ये बातें
डाइट का ख्याल रखें

मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों( हार्मोनल इंबैलेंस के संकेत) के चलते हमारी डाइट पर भी असर पड़ता है। इस समय में अक्सर महिलाएं खाने-पीने पर पर्याप्त ध्यान नहीं देती हैं जो कि पूरी तरह से गलत है। मेनोपॉज के समय में सही डाइट बहुत जरूरी है। डाइट असल में हमारे शरीर का फ्यूल है जो शरीर के सही तरह से काम करने के लिए जरूरी है इसलिए हेल्दी डाइट लें। जब हम खाना सही से नहीं खाते हैं तो हमारी बॉडी किसी भी बदलाव को देर से स्वीकार कर पाती है ऐसे में मेनोपॉज में होने वाले बदलावों के साथ डील करना और मुश्किल हो जाता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।