गर्मियों में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर, तेज तापमान के बीच तबियत बिगड़ना आम बात हो गई है। आजकल हीटवेव के बीच लोग काफी बीमार हो रहे हैं। अधिक तापमान और लू हमारे शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करती है। इस चिलचिलाती गर्मी में पेट में ऐंठन, चक्कर खाना, बेहोशी, स्ट्रोक और सनबर्न जैसी दिक्कतें लोगों को काफी परेशान कर रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) भी लगातार तापमान के बढ़ने की चेतावनी दे रहा है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। तेज गर्मी के बीच आप कुछ खास टिप्स की मदद से अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर, खुद को बीमारियों से बचा सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
आम पन्ना पिएं
गर्मियों में सेहतमंद रहने, लू से बचने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए, कच्चा आम एक बेहतरीन ऑप्शन है। कच्चे आम में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स का निर्माण करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे पीने से लू से भी बचाव होता है।
पूरी नींद लें
सेहतमंद रहने के लिए, पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। गर्मियों में आप कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। नींद पूरी न होने पर भी हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
पानी अधिक पिएं
गर्मियों में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए, हाइड्रेट रहना सबसे अच्छा तरीका है। डिहाइड्रेशन की वजह से गर्मियों में कई बीमारियां हो सकती हैं। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। साथ ही, पानी से भरपूर फल और सब्जियों जैसे तरबूज, खीरा और ककड़ी जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं।
एक्सरसाइज भी है जरूरी
गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए, खुद को फिट रखना भी बहुत जरूरी है। सुबह के समय एक्सरसाइज जरूर करें। रात को सोने से पहले, कुछ देर वॉक करना भी फायदेमंद रहेगा। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है, शरीर एक्टिव रहता है और बीमारियों से लड़ने की शरीर को ताकत मिलती है।
यह भी पढ़ें- हीटवेव का शरीर के अंगों पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें
हीटवेव के बीच इन तरीकों से इम्यूनिटी बूस्ट कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी से बेहोश हो रहे हैं लोग, जानें इसकी वजह और बचाव के उपाय
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों