Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

हीटवेव का शरीर के अंगों पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें

आजकल तेज गर्मी ने सभी को परेशान किया हुआ है। बढ़ते तापमान का असर, सिर्फ हमारे डाइजेशन पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर होता है। इससे बचाव बहुत जरूरी है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-04, 19:57 IST
What are the effects of heatwaves on the body

तेज गर्मी ने आजकल सभी को परेशान किया हुआ है। बढ़े हुए तापमान के कारण, लोग बीमार हो रहे हैं। यहां तक तेज तापमान कई लोगों की मौत का कारण भी बना है। इस सीजन, तापमान सामान्य से कहीं अधिक पहुंचा है। कई जगहों पर पारा, 50 डिग्री सेल्सियस के आस-पास भी दर्ज हुआ है। इस तपिश वाले मौसम का असर, शरीर के हर अंग पर होता है।  ऐसे में इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। हीटवेव किस तरह से हमारे शरीर के अंगों को प्रभावित करती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर विनीत बंगा, एसोसिएट डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, बीएलके मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल दे रहे हैं।

हीटवेव का ब्रेन पर असर

impact of heat wave on brain

तेज तापमान का असर ब्रेन पर भी होता है। इसके कारण, हीट स्ट्रोक हो सकता है। हीटवेव के कारण, दौरे पड़ना, भ्रम की स्थिति पैदा होना और बेहोशी जैसी स्थिति हो सकती है। इसके कारण, कई बार न्यूरोलॉजिकल डैमेज भी हो जाते हैं।

हीटवेव का दिल पर असर

हीटवेव कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर भी बुरा असर डालती हैं। इसके कारण, दिल को ब्लड को पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से, हाई बीपी, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है।

हीटवेव का स्किन पर असर

skin rashes in summer

तेज गर्मी में अधिक समय तक रहने से, स्किन पर रैशेज और सनबर्न हो सकता है। कई बार स्किन इंफेक्शन्स भी हो जाते हैं। वहीं, बहुत अधिक यूवी रेज के संपर्क में रहने के कारण, स्किन कैंसर होने का खतरा भी रहता है।

हीटवेव का किडनी पर असर

अधिक पसीना आने के कारण, शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। इसकी वजह से किडनी में ब्लड फ्लो कम हो सकता है और इसका असर किडनी फंक्शन पर होता है। बहुत अधिक डिहाइड्रेशन, किडनी स्टोन का कारण भी बन सकता है।

हीटवेव का फेफड़ों पर असर

हाई टेम्परेचर का असर, श्वसन तंत्र पर भी होता है। इसकी वजह से अस्थमा की शिकायत भी हो सकती है। वहीं, बहुत अधिक गर्मी और प्रदूषण के कारण, लंग्स के फंक्शन पर भी असर होता है।

हीटवेव का मांसपेशियों पर असर

अधिक पसीने के कारण, इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो सकता है और इसकी वजह से, हीट क्रैम्प्स आ जाते हैं। कई लोगों की मांसपेशियों में ऐंठन और खिचाव भी पैदा हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू 

हीटवेव के बीच खुद को सुरक्षित रखने के लिए, खान-पान और तेज गर्मी से बचाव पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी से बेहोश हो रहे हैं लोग, जानें इसकी वजह और बचाव के उपाय

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।