गर्मियों मे अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूर करें आयुर्वेद में बताए ये 3 काम

अलग-अलग मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी होते हैं। गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए आयुर्वेद 3 कामों को जरूर करने की सलाह देता है।

healthy things for summer as per ayurveda
healthy things for summer as per ayurveda

गर्मियों में हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। खासकर डाइजेशन और स्किन से जुड़ी परेशानियां इस मौसम में आम होती हैं। गर्मी के मौसम में अगर हम अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव न करें तो हम बीमार हो सकते हैं। तापमान बढ़ने पर इसका असर साफतौर पर हमारे शरीर पर होता है। खासकर, बच्चों और बुजुर्गों को इस समय में ज्यादा सजग रहने की जरूरत होती है। गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इस बारे में आयुर्वेद में काफी कुछ बताया गया है।

आयुर्वेद के अनुसार, समर सीजन में हेल्दी रहने के लिए हमें 3 काम जरूर करने चाहिए। इनके बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

दिन में सोना

what to do in summer season as per ayurveda

आयुर्वेद में गर्मियों के अलावा बाकी सभी सीजन में दिन में सोने की मनाही है। लेकिन गर्मियों में दिन में सोने ही सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में दोपहर के वक्त कुछ देर की झपकी जरूर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन में तापमान बहुत अधिक होता है। बाहर निकलने पर धूप की वजह से आपकी सारी एनर्जी खत्म हो जाएगी। वहीं दिन में सोने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। शारीरिक और मानसिक थकान (थकान के कारण) दूर होती है। इससे शरीर में कफ दोष भी बैलेंस होता है जो गर्मियों में बढ़े हुए तापमान के कारण कम हो जाता है।

चांद की रोशनी में सोना

आयुर्वेद गर्मियों में मूनलाइट में सोने की सलाह देता है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप रात में चांद की रोशनी में सोते हैं तो इससे दिन भर की थकान दूर होती है। इससे शरीर और दिमाग को ठंडक मिलती है और नींद भी अच्छी आती है। अगर संभव हो तो कूलर या एसी की जगह खुले आसमान के नीचे सोएं।

यह भी पढ़ें-बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 20 उपाय

नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन

ayurvedic tips for summer

गर्मियों के लिए आयुर्वेद कई हेल्दी ड्रिंक्स पीने की सलाह देता है। आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में मटके का पानी पीना चाहिए। पुदीना, गुलाब, कमल, खस और धनिये का इंफ्यूज्ड वॉटर भी अच्छा रहेगा। इससे आपको हीट स्ट्रोक से बचने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आयुर्वेद नेचुरल शरबत और ड्रिंक्स पीने की सलाह देता है जिनमें बेल, सौंफ, पुदीने, सत्तू और गुलकंद ड्रिंक शामिल हैं। इसके अलावा गन्ने का जूस और नारियल पानी(नारियल पानी के फायदे) को भी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के ये 11 नियम आपको लंबे समय तक रख सकते हैं हेल्‍दी और जवां

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP