कोर्टिसोल मैनेज करने के लिए लें इन चीजों की मदद, नहीं पड़ेगी सप्लीमेंट की जरूरत

कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने से कई तरह की परेशानी होती है, अगर आपके शरीर में भी ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो समझ जाएं कि आपका कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ा हुआ है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-06-13, 14:39 IST
habits to manage cortisol

हमारे शरीर में कई तरह के हार्मोन है जो अलग अलग कार्य के लिए जाने जाते हैं इन्हीं में से एक है कोर्टिसोल हार्मोन ,इसकी कमी और इसकी अधिकता हमारे सेहत को नुकसान पहुंचाती है। आपको बता दें कि एड्रेनल ग्लैंड्स कोर्टिसोल हार्मोन का निर्माण करती है। शरीर की अधिकांश कोशिकाओं में कोर्टिसोल्स रिसेप्टर्स होते हैं,इसका इस्तेमाल अलग-अलग कार्यों के लिए होता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, इंफ्लेमेशन में कमी और याददाश्त को ठीक रखने में इसकी भूमिका होती है।

लेकिन अगर इसकी मात्रा बढ़ जाए तो आपको काफी नुकसान हो सकता है,कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने के कारण स्ट्रेस बढ़ जाता है, इसलिए इसे हम स्ट्रेस हार्मोन के नाम से जानते हैं। इस हार्मोन के बढ़ने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जी से।

कोर्टिसोल हाई होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

cortisole h

  • थकावट और मांसपेशियों में कमजोरी
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन
  • नींद की कमी
  • प्यास लगना और बार बार यूरिन पास करना
  • मेमोरी लॉस
  • मासिक धर्म में गड़बड़ी
  • सेक्सुअल डिसफंक्शन
  • कमजोर इम्यूनिटी
  • बार-बार इन्फेक्शन होना
  • बेली फैट

यह भी पढ़े-Jaiphal Tel ke Fayde or Nuksan: कई समस्याओं का हल है जायफल का तेल, जानें इसके फायदे, उपयोग और नुकसान

हाई कोर्टिसोल कैसे मैनेज करें

text cortisol is written

  • सूरज की रोशनी से दिन की शुरुआत करें, धप में बैठने से मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद मिलती है,यह एक अच्छे स्लीप साइकिल में योगदान देता है।
  • सुबह सवेरे 3 बार डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। गहरी सांस लेने से पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है।
  • कॉफी या चाय पीने से परहेज करें। दरअसल कैफीन का सेवन शुरू में आपको अच्छा महसूस कराता है लेकिन बाद में यह आपकी नींद को प्रभावित करता है।
  • बेड टाइम में कैमोमाइल टी पिएं।इससे मन को शांत रखने में मदद मिलती है।
  • डाइट में मैग्नीशियम रिच फूड जैसे केला,पालक, नट्स, बीज शामिल करें।
  • हर रोज सूर्य नमस्कार करें
  • रात को सोते वक्त घी से तलवों की मालिश करें।
  • 8 घंटे की नींद लें।
  • रोत को सोने से 2 घंटे पहले लैपटॉप या मोबाइल फोन से दूरी बनाएं।
  • मीठा और ऑयली फूड से दूरी बनाएं।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में बीपी कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट के ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP