Jaiphal Tel ke Fayde or Nuksan: कई समस्याओं का हल है जायफल का तेल, जानें इसके फायदे, उपयोग और नुकसान

जायफल का तेल सेहत गुणों से भरपूर होता है। इसे कई समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं जायफल के तेल के फायदे, नुकसान, उपयोग और बनाने का तरीका।

Jaiphal Tel ke Fayde Nuksan or upyog
Jaiphal Tel ke Fayde Nuksan or upyog

जायफल भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक मसाला है। इसका उपयोग कई व्यंजनों में स्वाद और खुशबू लाने के लिए किया जाता है। इसे घिसकर दूध में मिलाकर भी पिया जाता है। जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके तेल का इस्तेमाल भी कई समस्याओं को समाधान में किया जाता है। जायफल के तेल में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जायफल के तेल में क्या गुण होते हैं, यह किस तरह से तैयार किया जाता है, सेहत को कैसे फायदा पहुंचाता है और किन लोगों को इसके सेवन में बचना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, मिसेज रुतु, डीएम क्लीनिकल डाइटिशियन, पी डी हिंदुजा और एमआरसी, खार यूनिट दे रही हैं।

जायफल तेल के फायदे (Benefits of Nutmeg Oil in Hindi)

how to use nutmeg oil

भूख बढ़ाने में कारगर

जायफल का तेल भूख बढ़ाने में कारगर है। इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो भूख को बढ़ाते हैं। जिन लोगों को भूख नहीं लगती है या खाना ठीक से नहीं पचता है, उनके लिए यह फायदेमंद है। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑर्गन्स को आराम देकर डाइजेशन को सुधारते हैं। इसमें दस्त और मतली को कम करने के गुण होते हैं क्योंकि इसका अरोमा बहुत तेज होता है।

पीरियड्स के दर्द में राहत पहुंचाता है

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप पीरियड्स के दौरान, जायफल के तेल से, पेट के निचले हिस्से पर मसाज करेंगी, तो इससे हार्मोनल इंबैलेंस और मूड स्विंग्स कम होते हैं और दर्द में राहत मिलती है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

अगर आप जोड़ों के दर्द में इससे मसाज करेंगी, तो फायदा मिलेगा। जायफल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

नींद लाने में मदद करता है

जायफल का तेल, नर्वस सिस्टम को आराम देकर, नेचुरली नींद लाने में मदद कता है। इससे दिमाग से सेरोटोनिन हैप्पी हार्मोन का रिलीज बढ़ता है और आपको आराम महसूस होता है। स्लीपिंग डिसऑर्डर के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। नींद लाने की कुछ दवाईयों में भी इसका उपयोग होता है। अच्छी नींद के लिए, सोने से दो घंटे पहले कमरे में डिफ्यूजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चिंता भी कम होती है और रात में आराम मिलता है।

श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद

जायफल के तेल के धुएं को अंदर लेने से सांस संबंधी बीमारियों में सुधार हो सकता है क्योंकि यह सूजन को कम करने में मदद करता है। कई कोल्ड रब और कोल्ड सीरप में जायफल के तेल का उपयोग किया जाता है। यह श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद है। साथ ही, सांसों की दुर्गंध भी दूर करता है।

कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है

जायफल का तेल, बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है। इसका अरोमा सेल्स को ऑक्सीजन सप्लाई करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। यह ब्लड क्लॉट्स के रिस्क को भी कम करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सेल्स को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

बालों की ग्रोथ बढ़ाता है

जायफल का तेल, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-सी और बी से भरपूर होता है। यह बालों और स्कैल्प के लिए, अच्छा होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण, यह बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और हेयरफॉल को कम करता है। आप इससे मसाज कर सकती हैं और इसका हेयर मास्क भी बना सकती हैं। इसकी कुछ बूंदे शैंपू में मिलाकर हेयर वॉश भी किया जा सकता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

यह एक नेचुलर क्लींजर के तौर पर काम करता है। आप किसी कैरियर ऑयल के साथ, इसकी कुछ बूंदे मिलाकर, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और एक्ने पर लगाएं। इससे स्किन साफ होती है।

जायफल के तेल के अन्य फायदे

  • इसमें ब्लड शुगर और बीपी को कम करने में गुण होते हैं।
  • यह लिवर और किडनी को डिटॉक्स करता है।
  • इसका अरोमा, सेक्सुअल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
  • यह नर्वस सिस्टम के कुछ हिस्सों को बूस्ट करता है और इससे लिबिडो में सुधार होता है।

जायफल तेल के उपयोग का तरीका (How to Use Nutmeg Oil in Hindi)

what is nutmeg

  • जायफल के तेल का उपयोग, ओलेओकेमिकल्स इंडस्ट्री में किया जाता है और इसका उपयोग बेक्ड आइटम, मिठाईयों और सीरप में नेचुरल फ्लेवर एड करने के लिए किया जाता है।
  • कुछ फार्मास्युटिकल कम्पनियां इसका इस्तेमाल, टूथपेस्ट, कफ सीरप और कोल्ड रब में करती हैं।
  • जायफल के तेल का इस्तेमाल, एक औषधि के तौर पर, नर्वस सिस्टम और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में होता है।
  • इसका इस्तेमाल, अरोमा थेरेपी में भी होता है। हेयर केयर और स्किन केयर में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

जायफल का तेल बनाने की विधि (How to extract oil from nutmeg in Hindi)

जायफल का तेल भाप आसवन विधि यानी स्टीम डिस्टिलेशन मेथड से किया जाता है। इसका उपयोग कई परफ्यूम और दवाईयों में होता है। जायफल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन, सीमित मात्रा में करना चाहिए।

जायफल तेल के नुकसान (Side Effects of Nutmeg Oil in Hindi)

Nutmeg Oil Benefits For Health

  • गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को जायफल का तेल नहीं लेना चाहिए।
  • 15 साल से कम उम्र के बच्चों को जायफल का तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे नींद आती है और इसकी ओवरडोज नुकसान पहुंचा सकती है।
  • हार्ट कंडीशन्स, स्किन डिसऑर्डर और स्ट्रोक में जायपल के तेल को अवॉइड करना चाहिए क्योंकि ये दवाईयों के प्रभाव में असर डाल सकता है।
  • इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना इससे पेट में दर्द, सीने में दर्द, सिरदर्द, दिल की धड़कन तेज होना और एलर्जी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • जायफल के तेल का इस्तेमाल, 2-3 बूंदों से ज्यादा नहीं करना चाहिए।
  • इसका अधिक सेवन शरीर में टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है।
  • ज्यादा मात्रा में इसे लेने से उल्टी, भ्रम होना, जी मिचलाना और भी कई दिक्कतें हो सकती हैं।
  • अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
  • पाउडर के रूप में 1-2 चुटकी और तेल के तौर पर 2-3 बूंदों से ज्यादा इसका इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है

यह भी पढ़ें- Makhane Khane ke Fayde or Nuksan: गुणों से भरपूर है मखाना, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

जायफल के तेल के इस्तेमाल से पहले, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें जिससे आपको पूरा फायदा मिल सके। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- Ragi Khane ke Fayde or Nuksan: रागी में छिपा है सेहत का खजाना, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP