कहते हैं कि डॉक्टर से कुछ नहीं छुपाना चाहिए। ये एक तरह से सही भी है क्योंकि अगर आप डॉक्टर के सामने खुलकर अपनी बात नहीं रख पाएंगे तो आपकी किसी भी समस्या का हल आपको नहीं मिल पाएगा, लेकिन इस फैक्ट से परे हमारे देश में एक प्रथा और भी है और वो है महिलाओं के शर्माने की प्रथा। गायनेकोलॉजिस्ट से भी अपने शरीर के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। गांव-देहात में रहने वाली महिला और 4 बच्चों की मां से भी अगर आप ये सवाल पूछेंगे कि उन्हें पीरियड क्यों आता है तो उसका जवाब शायद आपकी सोच से परे मिलेगा।
कई महिलाएं तो अपने निजी अंगों के बारे में डॉक्टर से बात करने से इतना कतराती हैं कि धीरे-धीरे अपने शरीर में हो रहे बदलावों और तकलीफों को झेलती रहती हैं। पर क्या कभी आपने इन सवालों के बारे में सोचने की कोशिश की है कि वो कितने जरूरी हो सकते हैं।
हरजिंदगी में हम ऐसे ही सवालों के जवाब आपके पास लेकर आते हैं और आज भी महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी इन्हीं बातों को बता रहे हैं।
ऑब्सटेट्रिशियन-गायनेकोलॉजिस्ट (OBGYN), इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर तनुश्री पांडे पडगांवकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं। उन्होंने कुछ सवालों के जवाब दिए हैं जिनके बारे में अधिकतर महिलाएं नहीं पूछ पाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं के ऑर्गेज्म के बारे में ये फैक्ट्स नहीं जानती होंगी आप
सवाल 1- क्या सिंथेटिक पैंटी रोज़ाना पहनी जा सकती है?
जवाब- 'नहीं इससे आपको पसीना ज्यादा आता है और वेजाइनल इन्फेक्शन का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।' सिंथेटिक पैंटी दिखने में तो बहुत ही अच्छी लगती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो हमेशा इस्तेमाल करने के लिए अच्छी ही हो। ये पैंटी आपके निजी अंगों को नुकसान सीधे तौर पर तो नहीं पहुंचाएगी, लेकिन पसीने और गीलेपन के कारण आपको परेशान जरूर कर देगी।
सवाल 2- क्या HPV शॉट सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद भी लिया जा सकता है?
जवाब- HPV शॉट (Human papillomavirus vaccines) के बारे में कई महिलाओं को पता नहीं होता है पर ये जान लीजिए कि ये शॉट्स सर्वाइकल कैंसर से आपको काफी हद तक बचा सकते हैं। अधिकतर महिलाओं को लगता है कि 25 से पहले ही इन्हें लगवाना चाहिए जबकि ऐसा नहीं है। डॉक्टर तनुश्री के अनुसार इन्हें 9-45 साल की उम्र की महिलाएं लगवा सकती हैं।
View this post on Instagram
सवाल 3- क्या Pap Smear टेस्ट में दर्द होता है?
जवाब- नहीं, ये सिर्फ दो ही मिनट का प्रोसीजर होता है और आप जैसे डॉक्टर के पास आई होती हैं वैसे ही चलकर वापस जाती हैं। इसके लिए कोई एनेस्थीसिया या ड्रग नहीं दिया जाता है। ये टेस्ट सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए किया जाता है और माना जाता है कि 40 के बाद वैसे भी महिलाओं को इसे करवाते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप 40 से कम हैं तो हर 3 साल में एक बार इसे जरूर करवा लें।
इसे जरूर पढ़ें- अगर नहीं दिख रहे ऐसे लक्षण तो नॉर्मल नहीं है आपका पीरियड
सवाल 4- शादी के पहले भी कॉन्ट्रासेप्टिव एडवाइस ली जा सकती है क्या?
जवाब- हां, बिल्कुल ली जा सकती है और इसे हमेशा गायनेकोलॉजिस्ट के जरिए ही इस तरह की एडवाइस को लेना चाहिए। आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि सुरक्षित कॉन्ट्रासेप्शन की जानकारी ही अनचाही प्रेग्नेंसी और कई सेक्शुअल बीमारियों से बचा सकती है।
Recommended Video
ये तो थे कुछ कॉमन सवालों के जवाब और अगर आपके मन में भी कोई सवाल है जिनके जवाब आप गायनेकोलॉजिस्ट से पाना चाहती हैं तो फेसबुक पर हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और अगली स्टोरी में हम उन्हें शामिल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों