रात को बिस्‍तर पर जाने से पहले इन 2 अंगों पर लगाएं तेल और फिर देखें कमाल

अगर दिनभर में आपको अपनी हेल्‍थ का ध्‍यान रखने का समय नहीं मिलता है, तो रात को बिस्‍तर पर जाने से पहले इन 2 अंगों पर तेल लगाएं। इससे आपकी हेल्‍थ से जुड़ी कई प्रॉब्‍लम्‍स दूर हो सकती हैं।
benefits of putting oil in navel at night

सरसों के तेल का इस्‍तेमाल लगभग सभी घरों में किया जाता है। कई महिलाएं इसका इस्‍तेमाल खाना बनाने के लिए करती हैं, तो कुछ शरीर की मालिश के लिए करती हैं। सरसो का तेल हर लिहाज से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इस तेल में कई विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। अगर रात में बिस्‍तर पर जाने से पहले इसे शरीर के कुछ हिस्सों पर लगाया जाए, तो गजब के फायदे मिलते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 2 अंगों के बारे में बताएंगे, जहां सरसों का तेल लगाने से आपकी कई प्रॉब्लम्‍स दूर हो सकती हैं।

पैरों के तलवों में तेल मालिश करने के फायदे

रोज रात में सोने से पहले अगर पैरों के तलवों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश की जाए, तो

foot massage benefits for health

  • आंखों की रोशनी तेज होती हैं।
  • रात में नींद अच्छी आती है।
  • इससे शरीर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है।
  • शरीर में मौजूद फैट के साथ-साथ आपका वजन भी कम होगा।
  • पैरों के तलवों की मालिश करने से शरीर को ताजगी मिलती है और ब्‍लड सर्कुलेशन सही रहता है।

नाभि पर तेल मालिश करने के फायदे

नाभि हमारे शरीर का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। इस हिस्‍से में सरसों का तेल लगाने से होंठ फटने की समस्या तो दूर रहती ही है, साथ ही होंठ खूबसूरत भी दिखने लगते हैं।

navel massage benefits for health

  • नाभि पर सरसों का तेल लगाने से पेट दर्द और पाचन संबंधी प्रॉब्‍लम्‍स भी दूर रहती हैेे।
  • इससे आंखों की जलन, खुजली और सूखापन भी ठीक हो जाता है।
  • क्‍या अपनी स्किन ड्राई और बेजान दिखाई देने लगती है? तो अपने क्रीम को छोड़कर नाभि में थोड़ा से तेल से मालिश करें। यह आसान सा उपाय आपकी स्किन को नर्म और कोमल बनाने में मदद करता है।
  • नाभि में तेल लगाने से आपकी आस-पास के हिस्‍से की त्‍वचा की ड्राईनेस काफी हद तक कम कर सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: अगर हील्स पहनने से रहने लगा है तलवों में दर्द तो लें बॉटल मसाज

सरसों के तेल के फायदे

  • सरसों तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इससे शरीर की मालिश करने से त्वचा को पोषण मिलता है।
  • इस तेल की मालिश से त्वचा में कसाव आता है, त्वचा नर्म बनती है और हेल्‍दी भी रहती है।
  • सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं, इसलिए सरसों के तेल की मालिश से त्वचा के इंफेक्‍शन और रैशेज दूर होते हैं और शरीर के लिए नुकसानदायक टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं।
  • महिलाओं को रात को रोजाना मालिश करनी चाहिए, ऐसा करने से उनके शरीर के अंग मुलायम बने रहते है और पाचन शक्ति मजबूत बनती है।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • रात के समय तलवों पर तेल की मालिश करने के क्या फायदे हैं?

    ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, तनाव दूर होता है और रात में अच्‍छी नींद आती है। 
  • रोज नाभि में तेल लगाने से क्या होता है?

    नाभि में तेल डालने से स्‍क‍िन ग्‍लोइंग नजर आती है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।