हार्मोन्स को इन नेचुरल तरीके से बैलेंस करें, हेल्थ के साथ बाल और त्वचा को सुंदर बनाएं

आप लाइफ में खुश तभी रह सकती हैं जब आप तन और मन से पूरी तरह से दुरूस्त हो और इसके लिए हार्मोन्स को बैलेंस करना बेहद जरूरी होता है। जी हां हम सभी वर्क-लाइफ बैलेंस को सही तरीके से बनाए रखने पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन यह एक ऐसा बैलेंस है जिसका हम सभी को बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए, लेकिन शायद ही कभी हम अपने हार्मोनल बैलेंस को बनाए रख पाते हैं। लाइफ में बैलेंस का हर दूसरा रूप इंतजार कर सकता है लेकिन हार्मोन्स एक केमिकल मैसेनजर है जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है। अगर हम इसमें एक अच्छा बैलेंस बनाए रखने में सक्षम होते हैं तो हम अपने सबसे अच्छे मूड में होंगे, हमारे अंग अच्छे तरीके से काम करेंगे और यहां तक कि हमारी त्वचा और बाल भी पहले की तरह सुंदर होंगे। इसके अलावा हम हेल्दी और खुश रहेंगे।
हार्मोन्स में मामूली असंतुलन का मतलब बहुत सारी परेशानी हो सकती है। एक हार्मोनल असंतुलन का नतीजा इनमें से कोई भी हो सकता है जैसे डिप्रेशन, चिंता, थकान, शुगर क्रेविंग, फर्टिलिटी बदलाव, वजन बढ़ना, बालों का झड़ना, ड्राई स्किन आदि। यूं तो हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एचआरटी) और हार्मोनल गोलियों जैसे अन्य प्रकार के सिंथेटिक उपचारों के कई विकल्प उपलब्ध हैं। लेकिन ये दवाएं वास्तव में इस परेशानी को दूर नहीं कर सकती हैं यह सिर्फ एक अस्थायी सुधार की तरह काम करते हैं। इसलिए अगर आपका मामला गंभीर है, तो हम आपको डॉक्टर से सलाह लेने और खुद की जांच कराने की सलाह देते हैं। अन्यथा, आपके हार्मोन को कंट्रोल में लाने के लिए बहुत सारे नेचुरल तरीके हैं। आप एक अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी बदलाव के माध्यम से ऐसा कर सकती हैं। अपने हार्मोन को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए कुछ नेचुरल तरीकों पर ध्यान दें।
इसे जरूर पढ़ें: ज्यादा खाने से ही नहीं बल्कि इन 5 कारणों से भी बढ़ता है महिलाओं का वजन
पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना
हमारे शरीर का पेल्विक एरिया हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि शरीर का पेल्विक सर्कुलेशन पॉइंट पर हो। इसलिए जब भी आपके पीरियड्स खत्म होते हैं या बहुत डार्क ब्लड के साथ शुरू होते हैं या आप अपने पेल्विक एरिया को ठंडा महसूस करती हैं तो इसका मतलब है कि इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। पेल्विक सर्कुलेशन को स्वाभाविक रूप से बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद पेल्विक एरिया की धीरे से मसाज करें। आप गर्म चाय की एक सेक भी कर सकती हैं।
ऑर्गेनिक चुनें
इन दिनों अधिकांश पारंपरिक फूड्स में उर्वरकों, कीटनाशकों और विकास हार्मोन का मिश्रण होता है। वे एंडोक्राइन डिसऑर्डर के रूप में भी हैं क्योंकि इन्हें केमिकल माना जाता है जो हमारे शरीर के एंडोक्राइन हार्मोन में हस्तक्षेप करते हैं। इन फूड्स में बहुत सारे सिंथेटिक हार्मोन मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं और हमारे अंगों को भ्रमित करते हैं और शरीर के अंदर हार्मोन के कामकाज को प्रभावित करते हैं। यह हमारे शरीर को अतिरिक्त हार्मोन को संसाधित करने और समाप्त करने के लिए कठिन बनाते हैं। ऑर्गेनिक फूड्स इन सभी समस्याओं को दूर करते हैं। ऑर्गेनिक फूड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और हमारे शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
रोज अंडा खाएं
संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, यह बिल्कुल सही कहा जाता है। अपने हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए डॉक्टर दैनिक आधार पर 20-30 ग्राम प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं और जब आप सभी हाई प्रोटीन फूड्स के बारे में सोचते हैं तो अंडा लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। रोजाना अंडा खाने से इंसुलिन का लेवल कम होता है। साथ ही अंडे मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देते हैं
एवोकाडो और नारियल का तेल
अगर आप सोच रही हैं कि हार्मोन का निर्माण ब्लॉक क्या है, तो जवाब फैट में है। इसलिए हेल्दी तरीके से हार्मोन्स को मजबूत रखने के लिए हेल्दी फैट को शामिल करना जरूरी होता है। एवोकाडो और नारियल तेल में हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही ऑलिव ऑयल, घी, नट्स, अंडे और कुछ भी जो ओमेगा -3 युक्त हैं, इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
हर्ब्स को शामिल करें
अपनी डाइट में एडाप्टोजेनिक हर्ब्स को शामिल करें। एडाप्टोजेनिक कल्याण दुनिया में चर्चा का विषय है। ये हर्ब्स गैर-विषैले पौधे हैं और हमारे शरीर को तनाव से राहत देने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। यह हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं और हमारे शरीर को विभिन्न पुरानी बीमारियों से निपटने में मदद करते हैं। आज कुछ ऐसे ही हर्ब्स के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें: इन नेचुरल तरीकों से हार्मोन्स को संतुलित रखें, खुशहाल होगी जिंदगी
तुलसी
तुलसी को अनादि काल से अपने चिकित्सा लाभ के लिए जाना जाता है। यह भावनात्मक तनाव, चिंता को दूर करने में भी मदद करती है और कोर्टिसोल हार्मोन के लेवल में बैंलेस लाती है।
अश्वगंधा
यह हर्ब आपके थायरॉयड को सहायता प्रदान करता है और आपके प्रोजेस्टेरोन, एड्रेनालाईन या कोर्टिसोल के लेवल में असंतुलन को रोक सकता है जो शारीरिक या मानसिक तनाव के कारण होता है।
रेड रेस्पबेरी
प्रेग्नेंट महिलाएं इसे वरदान मानती हैं। इसमें टैनिन होता है जो हमारे शरीर की मसल्स को आराम देने में मदद करता है। यह पेट दर्द और किसी भी ऐंठन को शांत करने के लिए जाना जाता है।
इनके अलावा अगर आप अपने कैफीन और अल्कोहल के सेवन को कंट्रोल करें और हेल्दी डाइट लें तो यह आपके हार्मोन के लेवल में बैलेंस बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ अपने रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। कुशलता से काम करने के लिए आपकी बॉडी को एक्टिव होना चाहिए। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।