डायबिटीज एक गंभीर रोग है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के मुताबिक डायबिटीज एक साइलेंट किलर है और भारत में ही लगभग 77 मिलियन लोग डायबिटिक है जबकि 25 मिलियन लोग प्रि डायबीटीज की श्रेणी में आते हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। इसीलिए भारत को डायबिटीज का कैपिटल कहा जाने लगा है। हालांकि चिंता की बात नहीं है क्योंकि कुछ साधारण कदमों से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है और कुछ मामलों में तो रिवर्स भी किया जा सकता है। ऐसा हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर का कहना है। चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि वह दो आसान कम कौन से हैं, जिसकी मदद से आप शुगर लेवल को धीरे-धीरे ट्रैक पर ला सकती हैं।
शुगर लेवल को ट्रैक पर लाने के लिए क्या करें?
- एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज को कंट्रोल करने में सबसे बड़ी बाधा अक्सर शाम 4 से 6 बजे के बीच आती है।
- यही वह समय होता है जब व्यक्ति को बहुत ज्यादा भूख लगती है और कुछ अनहेल्दी खाने को भी हम तैयार हो जाते हैं।
- इस वक्त बिस्किट, नमकीन या किसी भी तरह के प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने का मन करता है और यही आपके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।
View this post on Instagram
इसके लिए आपको करना यह है कि इस समय अपने स्नेक्स को समझदारी से चुनना है हम आपको कुछ बेहतरीन विकल्प दे रहे हैं जो वह आपके शुगर लेवल को बढ़ाने नहीं देंगे और आपकी भूख भी मिटा देंगे।
- इस वक्त आप भुने हुए चने का सेवन करें। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं।
- मुरमुरा का सेवन करें। यह हल्का और पचाने वाला होता है।
- मिलेट पफ्स का सेवन सेवन करें।
- मखाना भी बेहतरीन ऑप्शन है। कैल्शियम और फाइबर का यह अच्छा स्रोत होता है।
- इसके अलावा आप खाखरा खा सकते हैं यह एक बेहतरीन सुख स्नैक्स है।
अगर आपको लगता है कि विकल्प आपके लिए कम हैं, तो आप
- स्प्राउट सलाद
- काला चना सलाद
- मसालेदार टोफू
- सूप वगैरा ले सकते हैं।
दूसरा कदम
हर मील में प्रोटीन शामिल करें। प्रोटीन आपके ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। दाल, पनीर, दही, टोफू, अंडे, चिकन और मछली जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ को अपनी हर भोजन का हिस्सा बनाएं।
भोजन की शुरुआत सलाद खाने से करें। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा करता है और आपको जल्दी पेट भरने का एहसास दिलाता है, जिससे आप कम खातेहैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों